मुंबई में रेप पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी

मुंबई में रेप पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी

प्रेषित समय :12:48:45 PM / Sat, Sep 11th, 2021

मुंबई. मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक रेप पीड़ित महिला की मौत हो गई है. टेंपो के अंदर 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया गया था. घटना के बाद महिला की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था.

कहा जा रहा कि महिला इतनी बुरी तरह से घायल हो गई थी कि उनकी शरीर से काफी ज्यादा मात्रा में खून बहने लगा. शनिवार को महिला ने आखिरी सांस ली. ये घटना 2012 के निर्भया कांड की याद दिलाती है. पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया गया था.

शुक्रवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक शख्स एक महिला की पिटाई कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची. खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. शुरुआती जांच में पता चला कि महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

महाराष्ट्र: भीख मांगने के लिए डेढ़ लाख में दो बच्चों की खरीदी, 100 रुपए के बांड पेपर पर हुआ सौदा

महाराष्ट्र: जलगांव के 750 से ज्यादा गांव पानी में डूबे, 500 से ज्यादा मवेशियों की मौत, कई गांवों में लोग फंसे

महाराष्ट्र टीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

महाराष्ट्र में दही हांडी पर प्रतिबंध से खड़ा हुआ सियासी बवाल, BJP-MNS बोली हम तो मनाएंगे

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भारी लैंडस्लाइड, मलबे में दब गईं कई गाड़ियां

Leave a Reply