नई दिल्ली. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज 29 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन मार्केट में भगदड़ की स्थिति रही. एक कारोबारी दिन पहले साप्ताहिक F&O एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही करीब 1.9 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए और आज भी इसमें करीब 1 फीसदी की गिरावट रही.
रिलायंस जैसे हैवीवेट स्टॉक्स और आईटी स्टॉक्स में बिकवाली के चलते मार्केट पर दबाव बढ़ा. एशियाई बाजारों में भी गिरावट का घरेलू इक्विटी मार्केट पर असर पड़ा. इन सबके चलते सेंसेक्स आज 677.77 अंकों की फिसलन के साथ 59,306.93 और निफ्टी 185.60 अंकों की गिरावट के साथ 17,671.65 पर बंद हुआ है.
सेंसेक्स पर आज बैंकिंग शेयरों में मिला-जुला रुझान रहा. वहीं निफ्टी के बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी और प्राइवेट बैंक सेक्टर्स को छोड़ अन्य के इंडेक्स में तेजी रही. निफ़्टी आईटी में सबसे अधिक 1.45 फीसदी की गिरावट रही जबकि सबसे अधिक 1.45 फीसदी की तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में रही. सेंसेक्स पर 11 और निफ्टी पर भी 18 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए.
कारोबार के दिन इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 60 हजार के पार 60,132.81 और निफ्टी 17,915.85 तक पहुंचा था लेकिन बिकवाली के दबाव के चलते तेजी संभल न सकी और दोनों ही घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स एक फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-शेयर मार्केट: सेंसेक्स 207 अंक टूटा, निफ्टी 18,250 अंक से नीचे
दूसरे दिन भी शेयर मार्केट में बढ़त, सेंसेक्स 383 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,250 अंक के पार
सेंसेक्स एक बार फिर 61 हजार के पार, निफ्टी में भी तेजी
शेयर मार्केट: सेंसेक्स में फिर तेजी, 145 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद
शुरुआती तेजी के बाद फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उतार-चढ़ाव
शुरुआती तेजी के बाद फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उतार-चढ़ाव
Leave a Reply