अमेरिका: पिता की मौत पर वीजा लेने गई महिला, भड़क गया भारतीय अफसर

अमेरिका: पिता की मौत पर वीजा लेने गई महिला, भड़क गया भारतीय अफसर

प्रेषित समय :12:19:32 PM / Sun, Nov 28th, 2021

न्‍यूयॉर्क. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि एक महिला अपने सहयोगी के साथ अमेरिकाके न्‍यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास में वीजा लेने के लिए जाती है. लेकिन वहां मौजूद अफसर उसका आवेदन पत्र उसे वापस कर देता और नाराज होकर उसे बुरा भला कहता है. महिला ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो सामने आने के बाद भारतीय दूतावास ने आरोपी अफसर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

इस वीडियो को ट्विटर पर राकेश कृष्‍णन सिम्‍हा नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ उन्‍होंने जानकारी दी है कि एक महिला के पिता की मौत हो गई थी. इसके बाद वह घर जाने के लिए अमेरिका के न्‍यूयॉर्क में स्थित भारतीय दूतावास में वीजा का आवेदन करने गई थी. लेकिन वहां मौजूद भारतीय अफसर किसी बात पर नाराज हो गया और उसका आवेदन वापस कर दिया. साथ ही उसे खूब गलत भी कहा.

इस वीडियो के सामने आने के बाद दूतावास के उच्‍च अफसर सतर्क हुए. उन्‍होंने ट्विटर पर भारतीय दूतावास के आधिकारिक हैंडल से सूचना साझा की है. इसमें उन्‍होंने जानकारी दी है, ‘हमने इस संबंध में शिकायत पर ध्‍यान दिया है. दूतावास जनता की सेवा के लिए उच्‍च स्‍टैंडर्ड अपनाता है. कॉन्‍सुल जनरल ने इस मामले की समीक्षा खुद की है. दी गई जानकारी के बाद निर्णय लिया गया है कि संबंधित अफसर के खिलाफ अनुशासनात्‍मक कार्रवाई की जाए.’

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

हरियाणा के पहलवान को भायी अमेरिका की गोरी मैम, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, दिसंबर में शादी

अमेरिका में फिर बेकाबू हुआ कोरोना, 15 राज्यों में हेल्थ सिस्टम बेपटरी

अमेरिका में क्रिसमस परेड के दौरान घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिका से तालिबान को झटका, अफगानिस्तान की जब्त संपत्ति जारी करने से किया इनकार

पाकिस्तान को भारत या अमेरिका नहीं बल्कि खुद से है सबसे बड़ा खतरा

Leave a Reply