जबलपुर में सुअर मारने बिछाए गए करंट में फंसा शिकारी, मौत

जबलपुर में सुअर मारने बिछाए गए करंट में फंसा शिकारी, मौत

प्रेषित समय :18:38:30 PM / Wed, Dec 15th, 2021

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित ग्राम नेगई मझौली  में सुअर का शिकार करने बिछाए गए करंट के जाल में शिकारी अशोक कोल की फंसने से मौत हो गई. आज सुबह दस बजे के लगभग गांव के लोगों ने देखा कि अशोक के शरीर पर करंट के कारण जलने के निशान है, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है.

पुलिस के अनुसार ग्राम नेगई मझौली में रहने वाला अशोक कोल खेत में जीआई तार व वायर से करंट फैलाकर जंगली सुअर का शिकार करता रहा, अशोक कोल ने पिछली रात भी तार का एक हिस्सा खेत में खूंटी से बांधा तो दूसरा हिस्सा बिजली की मैनलाइन से बांधा, जिसमें फंसे दो सुअरों की करंट से मौत हो गई. फिर उसी तार में फंसने से अशोक कोल की भी क रंट लगने से मौत हो गई. आज सुबह दस बजे के लगभग गांव के लोग खेत के पास से निकले तो अशोक को मृत हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए, अशोक कोल की मौत की खबर मिलते ही परिजन, रिश्तेदारों सहित गांव के कई लोग पहुंच गए, जिन्होने अशोक को देखा कि शरीर पर जलने के निशान है, पास में तार बंधे है, कुछ दूरी पर दो सुअर भी मृत हालत में पड़े है. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर लोकायुक्त टीम हत्थे चढ़ते ही टैक्स कलेक्टर ने फेके रिश्वत के 6 हजार रुपए, लगाई दौड़..!

जबलपुर में सूदखोर का एक और अवैध निर्माण जमींदोज, दुकान के बाद शासकीय जमीन पर बना मकान गिराया

WCREU-AIRF का तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का ट्रेड यूनियन एजुकेटर ट्रेनिंग कार्यक्रम जबलपुर में प्रारंभ

Leave a Reply