मध्य प्रदेश: निगम मंडलों में नियुक्तियां: विनोद गोटिया पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष, इनकी भी पदस्थापना

मध्य प्रदेश: निगम मंडलों में नियुक्तियां: विनोद गोटिया पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष, इनकी भी पदस्थापना

प्रेषित समय :19:32:42 PM / Fri, Dec 24th, 2021

जबलपुर. मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है. सूची में निगम और मंडलों में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों के नाम हैं. केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी को लघु उद्योग निगम की कमान, एंदल सिंह कंषाना एमपी एग्रो का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

इसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पृष्टभूमि से बीजेपी में आए विनोद गोटिया को पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया  है. बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पिछले माह भोपाल में हुई बैठक में निर्देश दिए थे कि सरकार में राजनीतिक नियुक्तियां जल्द की जाएं.

यह हुई नियुक्तियां

- एंदल सिंह कंसाना बने एमपी एग्रो के चेयरमैन.
- इमरती देवी लघु उद्योग निगम की बनी चेयरमैन
- रघुराज कंसाना पिछड़ा वर्ग आयोग वित्त निगम के अध्यक्ष बने
- मंजू दादू को मंडी बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया
- रणवीर जाटव को संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष
- मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र बरुआ नियुक्त
- मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती नियुक्त
- मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र शर्मा नियुक्त
- मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे नियुक्त
- मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र लटोरिया नियुक्त
- मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को बनाया गया
- अजय यादव को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया
- सागर से राजेंद्र सिंह मोकलपुर मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष नियुक्त
- जयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
- सुश्री अमिता चपरा को मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
- श्रीमती निर्मला बारेला को मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
- सावन सोनकर को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
- रमेश खटीक को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
- राजेश अग्रवाल को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

मध्यप्रदेश सरकार ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग करने वाले सीनियर पायलट को किया सस्पेंड

मध्यप्रदेश: कॉलेज में दाखिला लेने वाली बेटियों को मिलेंगे 25000 रु

मध्यप्रदेश में दशहरा पर विजय संकल्प ध्वज फहराएगी, हर बूथ पर लाड़ली के पैर पूजे जाएगें

घूमने के शौकीन हैं तो मध्यप्रदेश का सांची स्तूप देखने जरूर जाएं

रिजर्व बैंक ने मध्यप्रदेश के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पर लगाया जुर्माना

मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव बनेगे जज, कोर्ट कालेजियम ने की अनुशंसा, राष्ट्रपति लेंगे निर्णय

Leave a Reply