छुट्टी के दिन फैमिली के साथ रेस्त्रां में खाना खाने जाना स्ट्रेस रिलीविंग होता है. लोग फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए रेस्त्रां जाते हैं. लेकिन क्या हो अगर रेस्त्रां में खाना खाते हुए आपको उसके अंदर से ऐसी चीज मिल जाए जिसकी आपने कल्पना भी ना की हो? आजतक आपने खाने में छिपकली या कॉकरोच मिलते देखा होगा. लेकिन हाल ही में चीन से एक ऐसा मामला सामने आया, जहां एक शख्स के खाने से कंडोम निकला.
ये घटना चीन के सिचुआन प्रांत में हुई. यहां लेषण शहर में स्थित एक रेस्त्रां में तब हंगामा मच गया जब एक शख्स के खाने से कंडोम निकला. शख्स ने कंडोम दिखाते हुए जमकर हंगामा किया. शख्स ने अपनी कटोरी से कंडोम निकाला और उसे दिखाते हुए रेस्त्रां मालिक से एक लाख 15 हजार रूपये का हर्जाना मांगने लगा. घटना 18 दिसंबर की बताई जा रही है. शख्स की पहचान मिस्टर हू के तौर पर हुई.
मिस्टर हू 18 दिसंबर को रेस्त्रां में अपने दोस्त के साथ पहुंचा था. दोनों ने वहां खाना ऑर्डर किया और फिर अपनी मील एन्जॉय करने लगा. अचानक शख्स ने चीखते हुए मैनेजर को आवाज दी. मैनेजर के आने पर शख्स ने अपनी कटोरी से कंडोम निकाल कर दिखाया. शख्स का दावा था कि ये कंडोम उसके खाने से निकला है. इसके बाद शख्स ने रेस्त्रां से पैसों की डिमांड की. साथ ही धमकी दी कि अगर उसने पेमेंट नहीं किया तो वो इस मामले की तस्वीर ऑनलाइन शेयर कर देगा.
इसके बाद रेस्त्रां ने अपनी बेगुनाही के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला. लेकिन शख्स ऐसी जगह बैठा था जहां कैमरा नहीं पहुंच पा रहा था. इसके बाद भी रेस्त्रां ने अपनी बेगुनाही के लिए सबूत ढूँढना नहीं छोड़ा. उसने उसी खाने में नए कंडोम को डाला और उसे दो घंटे कुक किया. इस दौरान कंडोम पूरी तरह पिघल गया. ऐसे में ये साफ हो गया कि शख्स पैसों के लिए रेस्त्रां वाले को झूठ बोलकर फंसा रहा था. पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद ये बात पता चली कि शख्स ने इससे पहले भी एक रेस्त्रां वाले को यूं ही ब्लैकमेल किया था. अब पुलिस ने शख्स को अरेस्ट कर लिया है और जेल में डाल दिया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-तेज रफ्तार में चल रही गाड़ियों के सामने यूं पुशअप लगाता है ये शख्स
डेट पर जाने से पहले महिला ने गूगल पर खोजा शख्स का नाम तो निकला किडनेपर
बर्खास्त हवलदार था लुधियाना कोर्ट धमाके में मारा गया शख्स, ड्रग्स केस में जा चुका था जेल
जब पति को स्तनपान कराने पर मजबूर हुई पत्नी, शख्स ने कहा- शरीर से जहर निकालने जैसा अनुभव
बेल्जियम: फर्जी सर्टिफिकेट दिलवाने के लिए एक शख्स ने 8 बार लगवाई कोविड वैक्सीन
Leave a Reply