नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जबलपुर मंडल की कई ट्रेनें निरस्त, कुछ परवर्तित मार्ग से चलेंगी

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जबलपुर मंडल की कई ट्रेनें निरस्त, कुछ परवर्तित मार्ग से चलेंगी

प्रेषित समय :19:03:48 PM / Sun, Jan 16th, 2022

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के सतना यार्ड में 18 जनवरी से 20 जनवरी 2022 तक नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य किया जाना है. जिसके कारण इस मार्ग से होकर चलने वाली गाडिय़ों को निरस्त/आंशिक निरस्त/परवर्तित मार्ग से होकर गुजरेगी.

ये  गाडिय़ां रहेंगी निरस्त

- गाड़ी संख्या 06635/06636 सतना-मानिकपुर-सतना मेमू ट्रेन दिनाँक 18.01.2022 से 20.01.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 06637/06638 सतना-मानिकपुर-सतना मेमू ट्रेन दिनाँक 19.01.2022 से 21.01.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.

ये  गाडिय़ां आंशिक निरस्त रहेंगी

- गाड़ी संख्या 06625/06626 कटनी-सतना-कटनी मेमू ट्रेन को दिनाँक 18.01.2022 से 20.01.2022 तक कटनी से मैहर के मध्य चलेगी तथा मैहर से सतना के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी. अर्थात मेमू ट्रेन को सतना के बजाय मैहर स्टेशन से ही प्रारम्भ/टर्मिनेट किया जाएगा.

यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

- गाड़ी संख्या 12428 आनंद विहार टर्मिनल-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन को दिनाँक 18.01.2022 और 19.01.2022 को सतना स्टेशन की बजाय सगमा-कैमा कॉर्ड लाइन से होते हुए जाएगी.
- गाड़ी संख्या 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन को दिनाँक 19.01.2022 और 20.01.2022 को सतना स्टेशन की बजाय कैमा-सगमा कॉर्ड लाईन से होते हुए जाएगी. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर में आमने-सामने से हई भिड़ंत में मोटर साइकलों के परखच्चे उड़े, एक की मौत

एमपी के जबलपुर में तीसरी लहर के बीच कोरोना से चौथी मौत, 482 पाजिटिव मिलने से सनसनी..!

जबलपुर में घर से चिप्स लेने निकले मासूम बच्चे की लोडिंग वाहन की टक्कर से मौत

जबलपुर में स्कूल जा रही नाबालिगा का अपहरण कर रेप की कोशिश

जबलपुर में कोतवाली टीआई अनिल गुप्ता की बर्बरता से भड़का आक्रोश, इतना पीठा युवक को सुनाई देना बंद हो गया

Leave a Reply