गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित होंगे, 384 लोगों को मिलेगा वीरता पुरस्कार

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित होंगे, 384 लोगों को मिलेगा वीरता पुरस्कार

प्रेषित समय :18:51:18 PM / Tue, Jan 25th, 2022

नई दिल्ली.टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को अब परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा. वे सेना की 4 राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में सुबेदार हैं. 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा नीरज चोपड़ा और अन्य लोगों के लिए वीरता पुरस्कार की घोषणा की गई है. 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया है. इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं. इनके साथ 122 विशिष्ट सेवा मेडल भी दिए जाएंगे.

2021 के लिए जीवन रक्षा पदक सीरीज के तहत 51 लोगों को सम्मानित किया जाएगा. इसमें 6 लोगों को सर्वोत्तम रक्षा पदक, 16 को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 को जीवन रक्षा पदक दिया जाएगा. 5 लोगों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जा रहा है. यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो अपने प्राणों की बाजी लगाकर दूसरों की जान बचाते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

टोक्यो पैरालिंपिक का समापन: क्लोजिंग सेरेमनी में गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा ने थामा तिरंगा, भारत का सबसे सफल पैरालिंपिक

बैडमिंटन में कृष्णा नागर ने जीता गोल्ड मेडल, भारत को टोक्यो पैरालंपिक में मिला 5वां स्वर्ण पदक

टोक्यो पैरालंपिक : शटलर प्रमोद भगत ने भारत को टोक्यो पैरालंपिक में दिलाया चौथा गोल्ड, मनोज सरकार को ब्रॉन्ज

अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, टोक्यो पैरालंपिक में जीता दूसरा मेडल

टोक्यो पैरालंपिक में सुमित अंतिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल

टोक्यो पैरालंपिक में निषाद कुमार ने जीता सिल्वर, भारत को मिला दूसरा पदक

Leave a Reply