मलाइका अरोड़ा ने पहनी अजीबोगरीब ड्रेस, लोग उन्हें कर रहे ट्रोल

मलाइका अरोड़ा ने पहनी अजीबोगरीब ड्रेस, लोग उन्हें कर रहे ट्रोल

प्रेषित समय :09:45:55 AM / Fri, Feb 25th, 2022

मलाइका अरोड़ा बहुत ही बिंदास एक्ट्रेस हैं. उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं और क्या बोलते हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर लोग उन्हें उनकी ड्रेस की वजह से ट्रोल करते रहते हैं, लेकिन इन सबसे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. इसलिए तो वह वही ड्रेस पहनती हैं, जो उनका मन करता है. ट्रोल होने वाली बात पर मलाइका के कई बार रिएक्शन भी सामने आ चुके हैं, जिसमें उन्होंने साफतौर से कहा है कि ड्रेसिंग इंसान की पर्सनल च्वाइस है.

एक बार फिर मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर एक बार फिर से ट्रोल किया जा रहा है. इन तस्वीरों में मलाइका ने व्हाइट फुल शर्ट के साथ ब्राउन कलर का हाफ स्वेटर पहना हुआ है, साथ ही उन्होंने ब्राउन कलर का बूट भी पहना है.

मलाइका ने शायद शॉर्ट्स भी पहना हुआ, लेकिन शर्ट और स्वेटर बाहर होने की वजह से उनका शॉर्ट्स नजर नहीं आ रहा है, इस वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने मलाइका के स्वेटर को लेकर ट्रोल करते हुए लिखा, 'मेरे दादा जी के पास सेम स्वेटर है.' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मास्क पहनना जरूरी है, पेंट नहीं'.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पाकिस्‍तानी एक्ट्रेस उशना ने कहा, कजिन मैरिज से पैदा हो रहे हैं डिफेक्टेड बच्चे

एक्ट्रेस काव्या थापर ने राहगीर पर चढ़ाई गाड़ी, नशे की हालत में पुलिस संग भी की हाथापाई

हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन ने किया कन्फर्म, अगली फिल्म में बनेंगी सुपरवुमन

बर्थडे- इस एक्ट्रेस संग रोमांस करना चाहती हैं शर्लिन चोपड़ा

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, शमिता और उनकी मां के खिलाफ समन जारी, 28 फरवरी को पेशी का आदेश, यह है पूरा मामला

Leave a Reply