पर्यटक जब लद्दाख की सैर पर जाता है तो उसका मकसद वहां की प्राकृति में खोकर मन की शांति लेना होता है। लेकिन कई टूरिस्ट अय्याशी करने के लिए भी अब वहां पहुंचने लगे हैं। अय्याशी भी कोई छोटी नहीं बल्कि ऐसी जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएं। जी, हां लद्दाख की मशहूर पैंगोग झील की वायरल हो रही वीडियो वाकई आपको चौंका देगी। इस सुंदर झील में पैसों के नशे में डूबे कुछ अमीरजादे ऑडी कार को दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में एक टेबल पर रखी शराब की बोतलें भी दिख रही हैं जो झील किनारे रखी हैं।
वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक HR रजिस्ट्रेशन की ऑडी कार को कुछ टूरिस्ट झील में दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, वायरल हो रही वीडियो में टेबल पर रखी शराब की बोतलें भी रखी दिख रही हैं। इस दौरान सभी लोगों ने वीडियो भी बनाई जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को लेकर अपने नाराजगी भरे रिएक्शन दिखाने शुरू कर दिए।
I am sharing again an another shameful video . Such irresponsible tourists are killing ladakh . Do you know? Ladakh have a more than 350 birds species and lakes like pangong are the home of many bird species. Such act may have risked the habitat of many bird species. pic.twitter.com/ZuSExXovjp
— Jigmat Ladakhi 🇮🇳 (@nontsay) April 9, 2022
वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोग शेयर कर, इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। काफी लोग तो तुरंत अरेस्ट तक की मांग भी कर रहे हैं। कई बड़ी हस्तियों ने वीडियो को शेयर कर अलोचना की है। हालांकि, लद्दाख में ये पहला ऐसा मामला नहीं, इससे पहले भी टूरिस्टों के गलत हरकत के वीडियो वायरल हो चुके हैं।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-लद्दाख के पास चीन के 60,000 सैनिकों की तैनाती; भारत ने भी उठाए मजबूत कदम
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भीषण ठंड, अधिकतर जगहों पर पारा रहा शून्य से नीचे
Leave a Reply