केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं हैं: दिग्विजय सिंह 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं हैं: दिग्विजय सिंह

प्रेषित समय :11:31:17 AM / Sun, May 8th, 2022

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके पूर्व सहयोगी रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं हैं। दिग्विजय सिंह शनिवार को यहां ग्वालियर चंबल संभाग के कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। क्या सिंधिया कांग्रेस के लिए एक चुनौती हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, 'वह पार्टी के लिए चुनौती नहीं हैं। इस समय सबसे बड़ी चुनौती भाजपा की विचारधारा और उसकी दमनकारी नीतियां हैं... कोई व्यक्ति चुनौती नहीं है।'

न्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सरकार बनाई थी लेकिन धनबल के कारण वह गिर गई।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2023 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी  है।

सिंह ने कहा कि अगले चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, बिजली के बढ़े हुए बिल, किसानों की समस्या और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे मुद्दे होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने के खिलाफ एक माह के अंदर दतिया में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

दिग्विजय सिंह का नरोत्तम मिश्रा पर बड़ा आरोप: कांग्रेसियों को जेल में पिलाया जा रहा सीवेज का पानी

मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का हमला, बीजेपी नेताओं का पलटवार

एमपी: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित 6 लोगों को इंदौर जिला कोर्ट ने सुनाई एक-एक साल की सजा, यह है मामला

MP: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- जींस पहनने वाली लड़कियां मोदी को नहीं करती पसंद

Leave a Reply