आज का दिनः गुरुवार, 2 जून 2022, भौतिक सुख- गाड़ी, बंगला चाहिए तो देवी चंद्रघंटा को मनाइए!

आज का दिनः गुरुवार, 2 जून 2022, भौतिक सुख- गाड़ी, बंगला चाहिए तो देवी चंद्रघंटा को मनाइए!

प्रेषित समय :19:44:05 PM / Wed, Jun 1st, 2022

 -प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी
* देवी दुर्गा के नौ रूप हैं, जिनकी नवरात्रि में आराधना की जाती है.
* देवी दुर्गा का तीसरा स्वरूप चंद्रघंटा है.
* भौतिक सुख- गाड़ी, बंगला की कामना रखने वाले श्रद्धालुओं को प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को व्रत-उपवास रख कर देवी त्रिपुरा सुंदरी के चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना करनी चाहिए.
* देवी के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र होने के कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है.
* देवी चंद्रघंटा के दस हाथ हैं जिनमें इन्होंने शंख, कमल, धनुष-बाण, तलवार, कमंडल, त्रिशूल, गदा आदि शस्त्र धारण कर रखे हैं.
* सिंह पर सवार देवी चंद्रघंटा का युद्ध के लिए सुसज्जित स्वरूप है.  
* देवी चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना से शुक्र ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होती है इसलिए वृष-तुला राशि वालों को देवी की आराधना से संपूर्ण सुख की प्राप्ति होती है.
* जिन श्रद्धालुओं की शुक्र की दशा-अंतर्दशा चल रही हो उन्हें भी देवी चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए.
* जिन श्रद्धालुओं के पत्नी से मतभेद हों वे संकल्प लेकर देवी चंद्रघंटा की आराधना करें, विवाद से राहत मिलेगी.
* जिन श्रद्धालुओं को ऊपरी बाधा की परेशानी हो उन्हें देवी चंद्रघंटा की आराधना करनी चाहिए, राहत मिलेगी.
* देवी चंद्रघंटा की इस मंत्र से पूजा-अर्चना करें... देवी चंद्रघंटा स्वरूपे त्रिपुर सुंदरीयै नमः!!

- आज का राशिफल -
मेष राशि:- आज उपलब्धियों को करीबियों के संग साझा कर सकते हैं. घर परिवार में मंगलमय वातावरण बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में सभी सहयोगी होंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं. दिन उत्तम.

वृष राशि:- आज  भाग्य पक्ष की प्रबलता का लाभ उठायें. आपको अनदेखा करना कठिन होगा. सक्रियता और समझ से सब प्रभवित रहेंगे. ईश्वर को धन्यवाद देना न भूलें. धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे.

मिथुन राशि:- आज  जिन लोगों में जितना अधिक दया भाव होता है उन्हें उतना ही अधिक स्नेह और आदर मिलता है. अनुशासन पर जोर दें. गोपनीयता और गरिमा का खयाल रखें. दिन सामान्य फलकारक.

कर्क राशिः   आज  निजी प्रयासों में बेहतर रहेंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. मित्रों से भेंट होगी. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. दाम्पत्य में सुख सौख्य बना रहेगा. साझा कोशिशों को बल मिलेगा. दिन शुभकारक.

सिंह राशिः   आज  पहले मेहनत करना होती है तब लाभ की प्राप्ति होती है. पेशेवरता पर जोर देने की जरूरत है. स्वयं पर भरोसा रखें. व्यर्थ के प्रलोभनों से बचें. दिन सामान्य फलकारक.

कन्या राशि:- निसंकोच आगे बढ़ें. परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगीं. भेंट मुलाकात में रूचि रहेगी. आस्था और विश्वास से स्वयं को आगे रखेंगे. पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी. प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे. दिन शुभ.

तुला राशि:- आज  सुख की चाहत रखें और उसमें सब की हिस्सेदारी का भी ध्यान रखें. स्वार्थपरता से कोई कार्य न करें. असहजता अनुभव कर सकते हैं. दिन सामान्य फलकारक.

वृश्चिक राशि:- आज  साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी. दुनिया से वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप अपने लिए चाहते हैं. शुभता को बढ़ावा मिलेगा. सक्रिय रहें.

धनु राशि:- आज अपनों का सहयोग-समर्थन बना रहेगा. जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं. किसी के प्रति पूर्वाग्रह न रखें. निर्णय क्षमता बढ़ेगी. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. दिन शुभकारक. दिनचर्या अनुशासित रखें.

मकर राशि:- आज  सहज सुखद वातावरण में स्वयं को उत्साही और ऊर्जावान अनुभव करेंगे. नए लोगों से मिलना और मित्र बनाना भायेगा. पूछपरख बढेगी. दिन मंगलकारक. बड़ी सोच रखें.

कुम्भ राशि:- आज  कार्यों में व्यस्तता भी सुखदायक होती है. कामकाज में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. दिन सामान्य फलकारक.

मीन राशि:- वआज  कारोबारी चर्चाओं में बेहतर रहेंगे. महत्वूर्ण कार्यों के लिए पत्राचार पर जोर दें. लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा. संपर्क और मेलजोल में रूचि रहेगी. प्रेम में सफलता. दिन श्रेष्ठ.

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- गुरुवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- शुभ                           पहला- अमृत
दूसरा- रोग                             दूसरा- चर
तीसरा- उद्वेग                         तीसरा- रोग
चौथा- चर                             चौथा- काल
पांचवां- लाभ                        पांचवां- लाभ
छठा- अमृत                          छठा- उद्वेग
सातवां- काल                        सातवां- शुभ
आठवां- शुभ                         आठवां- अमृत

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है 
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

- पंचांग-
गुरुवार, 2 जून 2022
महाराणा प्रताप जयन्ती
शक सम्वत1944   शुभकृत
विक्रम सम्वत2079
काली सम्वत5123
प्रविष्टे / गत्ते19
मास ज्येष्ठ
दिन काल13:51:15
तिथि तृतीया - 24:17:57 तक
नक्षत्र आर्द्रा - 16:03:57 तक
करण तैतिल - 11:02:55 तक, गर - 24:17:57 तक
पक्ष शुक्ल
योग गण्ड - 26:35:06 तक
सूर्योदय 05:23:25
सूर्यास्त19:14:41
चन्द्र राशि मिथुन
चन्द्रोदय 07:18:59
चन्द्रास्त 21:56:00
ऋतु ग्रीष्म
अभिजित मुहूर्त 11:41 ए एम से 12:35 पी एम
अग्निवास आकाश - 12:17 ए एम, जून 03 तक , पाताल
दिशा शूल दक्षिण
चन्द्र वास पश्चिम
राहु वास दक्षिण

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गंगा सप्तमी: घर की उत्तर दिशा में करें पूजन, मां गंगा करेंगी हर पाप का नाश

गणगौर पूजन: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और तीज का महत्व

मास अनुसार देवपूजन

जानकी जयंती पर अभिषेक पूजन कर मांगेंगी पति की लंबी उम्र

Leave a Reply