पलपल संवाददाता, ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने अपनी पत्नी भावना की गोली मारकर हत्या कर दी, मां भावना के सिर से खून का फव्वारा निकलते देख दोनों बच्चे चीख पड़े, वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए, देखा तो भावना भदौरिया खून से लथपथ घर के बाहर पड़ी रही. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपी कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार थाटीपुर रामनगर में रहने वाले ऋषभ भदौरिया कांग्रेस के बड़े नेता है जो पूर्व में प्रवक्ता भी रह चुके है, ऋषभ का अपनी पत्नी भावना से हर वक्त इस बात को लेकर झगड़ा होता था कि वह उससे बातों को छिपाती है, बीती रात भी ऋषभ का पत्नी भावना से इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ, जिसपर कांग्रेस नेता ने चिल्लाना शुरु कर दिया, शोर सुनकर गहरी नींद में सो रहे दोनों बच्चे भी उठकर बैठ गए, तभी ऋषभ ने जेब से रिवाल्वर निकालकर पत्नी भावना पर तान दी, रिवाल्वर देखकर भावना घर से बाहर की ओर भागी, तभी ऋषभ भी पीछा करते हुए बाहर आया और भावना के सिर में गोली मार दी, गोली लगते ही भावना के सिर से खून का फव्वारा निकल गया, मां भावना के सिर से खून निकलते देख दोनों बच्चे भी चीख पड़े, बच्चों की चीख पुकार व गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, उन्होने भावना को खून से लथपथ मृत हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए. पत्नी की हत्या के बाद कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया घर से जरुरी सामान निकालकर भाग निकला, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने बच्चों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी ऋषभ को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया है.
कुख्यात अपराधी है कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया-
बताया गया है कि कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया का अपराधिक रिकार्ड भी बहुत लम्बा है वर्ष 2001 में उसका नाम अपनी बहन की हत्या के मामले में सामने आ चुका है, इसके बाद चेतकपुरी में लूट की वारदात, 2 अप्रेल 2018 में ग्वालियर के थाटीपुर से शुरु हुई जातिगत हिंसा में भी दो मामले ऋषभ के खिलाफ दर्ज हो चुके है, 2020 में उसके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही हुई थी, इसके अलावा ऋषभ भदौरिया पर लूट व 4 हत्या के मामले पहले से ही दर्ज हो चुके है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-एमपी में चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल संभाग में जातिगत हिंसा के मामले राज्य सरकार वापस लेगी
सीएम चौहान ने समरसता बढ़ाने शुरू की पहल, खत्म होंगे ग्वालियर में 4 साल पहले हुई हिंसा के मामले
एमपी में गर्मी के तेवर नरम पड़े, जबलपुर, ग्वालियर में हल्की बारिश, 24 घंटे में हो सकती है तेज बारिश
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एमपी को दी सौगात, जबलपुर से भोपाल और ग्वालियर के लिए नई फ्लाइट जल्द
एमपी के गुना में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सीएम चौहान का एक्शन, ग्वालियर आईजी को हटाया
Leave a Reply