कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं फेमिना मिस इंडिया, राजस्थान की रूबल शेखावत रहीं फर्स्ट रनरअप

कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं फेमिना मिस इंडिया, राजस्थान की रूबल शेखावत रहीं फर्स्ट रनरअप

प्रेषित समय :08:15:42 AM / Mon, Jul 4th, 2022

मुंबई. सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है. मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित  मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में कर्नाटक में रहने वाली 21 साल की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता. वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 की फस्र्ट रनरअप रही और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप रहीं.

मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया. टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थे. विजेता के तौर पर सेलेक्ट होने पर सिनी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ती हुई दिखाई दी. अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें जीत के लिए बधाई भी दी.

जानकारी के अनुसार सिनी शेट्टी वैसे तो कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनक जन्म मुंबई में ही हुआ. वह अभी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं. हालांकि उनका पहला प्यार डांसिंग रहा है, उन्होंने चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगत्रम और भरतनाट्यम समाप्त कर दिया था.

मिस इंडिया 2022 की उपविजेता रूबल शेखावत के बारे में बात करें तो उन्हें डांस, एक्टिंग, पेंटिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में रुचि है और उन्हें बैडमिंटन खेलना भी पसंद है. जबकि मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप शिनाता चौहान एक स्कॉलर रही हैं और हमेशा लीडरशिप वाले काम करने की इच्छुक रही हैं.

मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले इवेंट बेहद शानदार रहा. इसमें नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरिया, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा और अन्य सेलेब्स ने हिस्सा लिया. कृति सेनन और लॉरेन गॉटलिब ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसने इस इवेंट को और खास बना दिया. इस इवेंट में नेहा धूपिया को सम्मानित किया गया, उन्होंने इस साल मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल पूरे किए हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जेनिफर विंगेट अब करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, कार्तिक आर्यन के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर

एली अवराम ने खास अंदाज में शेयर की चाय पीते हुए अपनी फोटो

हिना खान को महंगे दाम में पहननी पड़ी ट्रांसपेरेंट ड्रेस

शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन से लेकर हिना खान तक, हसीनाओं ने बिखेरा हुस्न का जलवा

उर्फी जावेद समुंदर किनारे स्पोर्ट्स ब्रा के साथ दिये पोज, शेयर की फोटो

मलाइका, दिशा पटानी से लेकर बी-टाउन की इन हसीनाओं के पास है सबसे महंगा स्पोर्ट्स ब्रा क्लेक्शन

Leave a Reply