लंबे इंतजार के बाद हुआ महाराष्ट्र सरकार का विस्तार, 18 विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ

लंबे इंतजार के बाद हुआ महाराष्ट्र सरकार का विस्तार, 18 विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ

प्रेषित समय :12:04:35 PM / Tue, Aug 9th, 2022

मुंबई. लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र सरकार कैबिनेट विस्तार हो गया है. आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कोटे से 9 विधायक और एकनाथ शिंदे गुट के 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. सबसे पहले राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शपथ ली और फिर दूसरे नंबर पर भाजपा के ही सीनियर नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शपथ ली.

गौरतलब है कि 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद आज 18 विधायकों ने मंत्री शपथ ग्रहण किया. इनमें शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी के नौ-नौ विधायक कैबिनेट में शामिल हुए हैं. राजभवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मौजूदगी में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सभी को शपथ दिलाई.

भाजपा के नौ विधायक चन्द्रकान्त पाटिल- मराठा, पश्चिम महाराष्ट्र, गिरीश महाजन- गुर्जर ओबीसी, उत्तर महाराष्ट्र, राधाकृष्ण विखे पाटिल- मराठा, पश्चिम महाराष्ट्र, सुधीर मुनगंटीवार- वैश्य, विदर्भ, विजयकुमार गावित- आदिवासी, नंदुरबार उत्तर महाराष्ट्र, सुरेश खाड़े- शेड्यूल कास्ट, पश्चिम महाराष्ट्र, अतुल सावे- ओबीसी, मराठवाड़ा, मंगल प्रभात लोढा- जैन मारवाड़ी, मुंबई, रवींद्र चव्हाण- मराठा, डोंबिवली ने मंत्री पद की शपथ ली.

शिंदे गुट के 9 विधायकों मंत्री बनाया गया है, जिनमें दादा भुसे- मराठा, उत्तर महाराष्ट्र, संदीपान भुमरे- मराठा, मराठवाड़ा, गुलाबराव पाटील- ओबीसी, उत्तर महाराष्ट्र, उदय सामंत- मराठा, कोंकण, शभुराजे देसाई- मराठा, पश्चिम महाराष्ट्र, तानाज़ी सावंत- सोलहापुर, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, संजय राठौड़ को कैबिनेट में शामिल किया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कपिल सिब्बल ने अदालत की अवमानना की है, तो महाराष्ट्र में सरकार का गठन, राफेल सौदे में क्लीन चिट बताना भी अवमानना ही है?

महाराष्ट्र में क्यों नहीं हो पा रहा है कैबिनेट विस्तार? विधायक ने बताया असली कारण

उद्धव ठाकरे.... राज्यपाल ने महाराष्ट्र में हर चीज का आनंद लिया, अब कोल्हापुरी चप्पलें भी देखें?

महाराष्ट्र कैबिनेट के विस्तार की खबरों के बीच दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम, मुख्यमंत्री ने रद्द की सभी बैठकें

उकसाने की राजनीति में उलझ गए? शायद इसीलिए.... महाराष्ट्र भाजपा को एकनाथ शिंदे के सीएम बनने का दुख है!

Leave a Reply