जबलपुर नगर निगम के 11 जोन में भाजपा पार्षद बने अध्यक्ष, संभागीय कार्यालय में किया गया भव्य स्वागत

जबलपुर नगर निगम के 11 जोन में भाजपा पार्षद बने अध्यक्ष, संभागीय कार्यालय में किया गया भव्य स्वागत

प्रेषित समय :20:48:31 PM / Thu, Sep 8th, 2022

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर नगर निगम के 11 जोन में भाजपा पार्षद अध्यक्ष बने. इन सभी का आज रानीताल स्थित भाजपा के संभागीय कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया.

इस मौके पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा कि 11 ज़ोन में भाजपा के पार्षदों के जीतने से पार्षदो को संबल मिलेगा और निश्चित ही जबलपुर के विकास में सभी मिलकर कार्य करेंगे. नवनिर्वाचित जोन अध्यक्षक प्रिया संजय तिवारी, राहुल साहू, राजकुमार पटेल, निशा राठौर, वर्षा सेन, विमल राय, कविता राय, वर्षा मुकेश बिरहा, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, अतुल जैन दानी का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, पूर्व महापौर प्रभात साहू, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, अभय सिंह ठाकुर, संदीप जैन, कमलेश अग्रवाल, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे.

निर्दलीय पार्षद वर्षा सेन ने ली भाजपा की सदस्यता-
गोविंद बल्लभ पंत वार्ड से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद श्रीमती वर्षा सेन ने भाजपा कार्यालय रानीताल में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर निर्दलीय पार्षद श्रीमती सेन के सदस्यता ग्रहण की है. इसके बाद नगर निगम में भाजपा पार्षदो की संख्या 45 हो गई है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर में बिना अनुमति के 5 हजार वर्गफीट में बन रहे मकानों को किया जमींदोज..!

जबलपुर में अब हिस्ट्रीशीटर रज्जाक पहलवान के 4 भाईयों पर प्रकरण दर्ज..!

जबलपुर में भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, पिता फरार

जबलपुर में एक और कुख्यात बदमाश माजिद मूसा का एनएसए..!

एमपी के जबलपुर में कोरोना के बाद स्वाइन फ्लू की दस्तक, 3 मरीज मेडिकल अस्पताल में भरती

Leave a Reply