शेयर बाजार में बूम: 60000 अंकों के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

शेयर बाजार में बूम: 60000 अंकों के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

प्रेषित समय :11:24:33 AM / Fri, Sep 9th, 2022

दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी के चलते शानदार तेजी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स में करीब 400 अंकों की तेजी है और ये 60 हजार के स्तर के पार निकल गया है. जबकि निफ्टी भी 17900 के पार निकल गया है. फिलहाल सेंसेक्स में 370 अंकों की तेजी है और यह 60,058.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 118 अंक बढ़कर 17916 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

आज शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी है. मेटल शेयरों के अलावा बैंक, फाइनेंशियल और आईटी शेयरों में तेजी है. निफ्टी पर मेटल इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है. बैंक, फाइनेंशियल और आईटी इंडेक्स आधे प्रतिशत के करीब मजबूती हैं. ऑटो, फार्मा सहित अन्य इंडेक्स भी हरे निशान में हैं.

आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है. SGX Nifty में 0.55 प्रतिशत और निक्‍केई 225 में 0.55 प्रतिशत की बढ़त नजर आ रही है. स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 0.82 प्रतिशत की तेजी है और हैंगसेंग में 2.17 प्रतिशत बढ़त नजर आ रही है. ताइवान वेटेड में 1.20 प्रतिशत तेजी है तो कोस्‍पी में 0.33 प्रतिशत बढ़त नजर आ रही है. शंघाई कंपाजिट में 0.70 प्रतिशत की तेजी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

शेयर मार्केट लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 168 अंक गिरा, निफ्टी 17,624 पर बंद

शेयर बाजार में शानदार तेजी: 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 17750 के पार

शेयर मार्केट में फिर लौटी रौनक, सेंसेक्स 442 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 17,665 पर पहुंचा

फ्लैट बंद हुए शेयर मार्केट, सेंसेक्स में मामूली तेजी, 17,550 के नीचे बंद हुआ निफ्टी

शेयर बाजार की तेज शुरूआत: 247 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी आया उछाल

Leave a Reply