पटना. पीके के नाम से मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों जन सुराज यात्रा पर निकले हुए हैं और अपनी इस यात्रा के दौरान वे लगातार महागठबंधन और भाजपा पर हमलावर हैं. इस बीच प्रशांत किशोरने राष्ट्रीय जनता दल, खासतौर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए राजद पर बिहार के मुसलमानों के साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया है.
प्रशांत किशोर ने सवाल पूछा है कि जब भाजपा से अधिक विधायक राजद का है तो बावजूद इसके राजद का एक ही उप मुख्यमंत्री क्यों? प्रशांत किशोर ने यह सवाल गुरुवार को पश्चिम चंपारण जिले के पुपरहिया गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए पूछा है. पीके ने कहा कि नई सरकार ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव को दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बना दिया. आप सभी राजद के प्रति आत्मीयता महसूस करते हैं, लेकिन कृपया इस सवाल पर विचार करें.
राजद पर मुस्लिम समुदाय को ठगने का आरोप लगाते हुए प्रशांत किशोर ने एनडीए की सरकार के समय का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाकर सवाल उठाते हुए निशाना साधा. प्रशांत किशोर ने राजद पर आरोप लगाते हुए उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि इन लोगों ने आप लोगों को बंधुआ मजदूर बना लिया है. अपने बच्चों के भविष्य की चिंता किए बगैर एक ही पार्टी के लिए वोट कर रहे हैं. सब कुछ गवां कर के भी आप उनको वोट कर रहे हैं, लेकिन आपको क्या मिला?
पीके ने कहा कि महागठबंधन अभी बना है, जब नीतीश भाजपा के साथ थे तो भाजपा के 2 उपमुख्यमंत्री थे, एमएलए 75 थे. राजद के पास 77 विधायक हैं फिर भी दूसरा उपमुख्यमंत्री नहीं बना. राजद के दो ही पैर हैं एम और वाय, दूसरा उपमुख्यमंत्री बनेगा तो लोग कहेंगे कि भइया रू को बनाओ. उनको भी पता है आप जाइएगा कहां? भाजपा से लड़ाई है, रो कर भी आपको उन्हें को वोट देना पड़ेगा. 10 साल से मैं भाजपा से लड़ रहा हूं और ये लोग मुझे भाजपा की बी-टीम बता रहे हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-बिहार : कटिहार नाव हादसे में 7 लोगों की मौत, धान काटकर लौटने के दौरान पलटी थी नाव, 3 को बचाया
अभिमनोजः पीके! सियासी हाल.... हम किसी के ना रहे, कोई हमारा ना रहा? बिहार
बिहार में स्ट्रीट लाइट घोटाला: 750 की LED के चुकाये 12500 रुपए, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
Leave a Reply