नई दिल्ली. बिलकिस बानो की पुनर्विचार याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हुई थी. सर्वोच्च अदालत इस मामले में जल्द सुनवाई को तैयार हो गई है.
बिलकिस बानो गैंगरेप और मर्डर केस के 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ बिलकिस बानो ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी. अब सुप्रीम कोर्ट बिलकिस बानो की याचिका पर फिर से सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा है कि वो बिलकिस बानो की 11 दोषियों को क्षमा देने के संबंध में उसके आदेश की समीक्षा की मांग करने वाली याचिका को सूचीबद्ध करने पर जल्द विचार करेगा.
मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने सोमवार को बिलकिस बानो की वकील शोभा गुप्ता की दलीलों पर गौर किया कि उनके मुवक्किल की समीक्षा याचिका को सूचीबद्ध किया जाना बाकी है. इस पर सीजेआई ने कहा कि वह जल्द ही याचिका को सूचीबद्ध करेंगे और एक तारीख तय करेंगे. वह इसकी जांच करेंगे.
मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने वकील से कहा कि यह याचिका सर्कुलेशन से आएगी. मैं इसे जल्दी तारीख दूंगा. एक तारीख है, मैं जांच करूंगा. इस पर वकील ने कहा कि इसके लिए अस्थायी तारीख 5 दिसंबर दिखाई गई थी. प्रक्रिया के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के खिलाफ समीक्षा याचिकाओं का फैसला उन जजों द्वारा सर्कुलेशन के आधार पर किया जाता है, जो समीक्षाधीन फैसले का हिस्सा थे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, जीतते ही पार्षद नाजिया खातून-शबीला बेगम आप में हुई शामिल
मेरठ के एक खेत में टुकड़ों में मिला दिल्ली से लापता हुए मासूम का शव, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, बीजेपी दे रही टक्कर, कांग्रेस हुई साफ
Leave a Reply