Mumbai News: घाटकोपर में भीषण आग, 22 लोग अस्पताल में भर्ती, 8 दमकल गाडिय़ां मौके पर

Mumbai News: घाटकोपर में भीषण आग, 22 लोग अस्पताल में भर्ती, 8 दमकल गाडिय़ां मौके पर

प्रेषित समय :15:57:59 PM / Sat, Dec 17th, 2022

मुंबई. मुंबई के घाटकोपर इलाके में आग लगने के बाद से अब तक 22 लोगों को पारेख अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है. सभी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया. खबर है कि विश्वास नाम की इमारत के जूनो पिज़ा होटल के मीटर रूम से यह आग फैली.

मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि मुंबई के घाटकोपर में पारेख अस्पताल के पास आग लगी है और दमकल की आठ गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई हैं. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

मध्य मुंबई में 61 मंजिला इमारत में आग लगने के दो दिन बाद यह घटना सामने आई है. 15 दिसंबर को पूर्वाह्न पौने 11 बजे करी रोड इलाके में स्थित वन अविघ्न पार्क इमारत के 22वें तल से लगनी शुरू हुई आग पर अपराह्न एक बजकर 50 मिनट पर काबू पा लिया गया. आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी मामूली रूप घायल हो गए थे.

मुख्य दमकल अधिकारी संजय मांजरेकर ने बताया कि जिस फ्लैट में आग लगी, उसके अंदर कोई नहीं था. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. दमकलकर्मी रामदास शिवराम सनस (37) और महेश रवींद्र पाटिल (26) को मामूली चोटें आईं और उन्हें निकाय द्वारा संचालित केईएम अस्पताल ले जाया गया. इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

मुंबई में महिला से दरिंदगी: घर में घुसकर किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में दागी सिगरेट

मुंबई : पति को धीमा जहर देकर मारा, प्रेमी के साथ रची साजिश, सास की मौत भी ऐसे ही हुई थी

मुंबई में अचानक लागू की गई धारा 144: 2 जनवरी तक प्रदर्शन और नारेबाजी पर रहेगी रोक

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सर्वर डाउन, चेक-इन के लिए यात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

मुंबई में कोरियाई महिला यूट्यूबर से बदतमीजी, आई लव यू बोलकर दो युवकों ने की किस करने की कोशिश, देखें वीडियो

Leave a Reply