बीबीसी दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे, होना-जाना क्या है, लेकिन....

बीबीसी दफ्तर पर आयकर विभाग का सर्वे, होना-जाना क्या है, लेकिन....

प्रेषित समय :20:58:34 PM / Thu, Feb 16th, 2023

अभिमनोज. भारत में बीबीसी दफ्तरों पर आयकर विभाग का सर्वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, काहे.... यह तो जग जाहिर है, लेकिन आगे क्या होगा यह अभी रहस्य है?
खबरों की मानें तो सर्वे के दौरान बीबीसी के वित्त और संपादकीय विभाग मिलाकर करीब दस वरिष्ठ कर्मचारियों को दो रातों से घर नहीं जाने दिया, तो कुछ और कर्मचारियों के फोन क्लोन किए गए!
खबरें यह भी हैं कि बीबीसी ने लगातार अपने कर्मचारियों को जांच में सहयोग करने को कहा है और जिन कर्मचारियों के कंप्यूटर जांचे जा चुके हैं, उन्हें घर से काम करने के निर्देश दिए है.
खबरों के अनुसार.... आयकर विभाग बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर 2012 से लेकर अब तक के खाते जांच रहा है.
इस सर्वे को लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रेस ने कुछ अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी है और इससे भारत में प्रेस की स्वतंत्रता पर सवालिया निशान और भी गहराया है?
मोदी सरकार ने यदि पहले यह कार्रवाई की होती, तो शायद इतने सवाल नहीं उठते, लेकिन.... अब विदेशी प्रेस को इस तरह ये छेड़ना सियासी दिक्कतें बढ़ा सकता है?
करीब एक साल बाद 2024 में लोकसभा चुनाव हैं, ऐसे में यदि पेगासस, राफेल सौदा, अडानी अंतरराष्ट्रीय कारोबार आदि को लेकर विदेशी मीडिया खोजी खबरें देता है, तो मोदी सरकार को बड़ा धक्का लग सकता है?
याद रहे, एकतरफा मीडिया को छोडकर मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करनेवाला देश का मीडिया भी मोदी सरकार के निशाने पर रहा है!
जहां 2014 में देश-विदेश का मीडिया पीएम मोदी के साथ नजर आ रहा था, वहीं अब मीडिया का एक बड़ा वर्ग मोदी सरकार की खोज-खबर में लगा है, लिहाजा.... देखना दिलचस्प होगा कि 2024 के चुनाव में देसी-विदेसी मीडिया क्या भूमिका निभाता है?
देसी मीडिया ढाल पर विदेसी मीडिया खोज भारी? सोचो- 2024 से पहले राफेल सौदे पर मीडिया धमाका हुआ तो क्या होगा?
https://twitter.com/Pradeep80032145/status/1626188762320621569

BBC News Hindi @BBCHindi

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ़्तरों में आयकर विभाग की तलाशी जारी, अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने क्या कहा?

https://twitter.com/BBCHindi/status/1625814819256279040

भारत में बीबीसी के दफ़्तरों में इनकम टैक्स की जांच: अंतरराष्ट्रीय मीडिया की कवरेज....

https://twitter.com/BBCHindi/status/1625724528818094088

देश के प्रमुख कार्टूनिस्ट हाड़ा की नजर से देखें....

https://twitter.com/CartoonistHada/status/1625560280163053569

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

अभिमनोजः प्रशांत किशोर की मानें तो बिहार में इन मुद्दों पर लोग करते हैं मतदान?

अभिमनोजः बड़े और जिम्मेदार पदों पर बैठे नेता भाषाई मर्यादा क्यों लांघ रहे हैं? केवल माफी मांगना इसका समाधान है?

अभिमनोजः शिवराज सिंह चौहान को विजय रुपाणी बनाने की कोशिश मध्यप्रदेश में बीजेपी को भारी पड़ सकती हैं?

अभिमनोजः किसानों के साथ भी सियासी ठगी के कारण मोदी से अपने भी नाराज? किसानों का सवाल- 6 हजार रुपये से क्या होगा?

अभिमनोजः सीएम नीतीश कुमार की साफ बात- दारू पीकर मरे हैं तो क्या सरकार मुआवजा देगी, एक पैसा नहीं देंगे?

Leave a Reply