पंजाब में सब ओर शांति है, कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है: भगवंत मान

पंजाब में सब ओर शांति है, कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है: भगवंत मान

प्रेषित समय :11:44:24 AM / Sat, Feb 25th, 2023

मुंबई. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में सब ओर शांति है, कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है. मुंबई पहुंचे सीएम भगवंत मान से जब पत्रकारों ने पंजाब के अजनाला झड़प पर सवाल पूछा तो, उन्होंने जवाब में कहा कि आपके पास गलत जानकारी है. पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है और पंजाब पुलिस सक्षम है. हमारा एक शांतिपूर्ण राज्य है.

अजनाला में खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों और पंजाब पुलिस के साथ झड़प के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुंबई आवास मातोश्री में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, ऐसा लगा कि भगवंत मान अजनाला हिंसा पर सवाल को टाल रहे है.

अजनाला झड़प पर एक सवाल के जवाब में मान ने कहा कि आपके पास गलत जानकारी है. पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है और पंजाब पुलिस सक्षम है. हमारा एक शांतिपूर्ण राज्य है. उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगों ने वहां निवेश करना शुरू कर दिया है. पहले एक परिवार विशेष के साथ एमओयू किया जाता था, अब पंजाब के तीन करोड़ लोगों के साथ एमओयू किया जा रहा है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की. इससे पहले गुरुवार को पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख के बाद अमृतसर में अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पंजाब में सब ओर शांति है, कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है: भगवंत मान

पंजाब में खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के समर्थक हुए हिंसक, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल

हेल्थ वेलनेस सेंटरों को पंजाब सरकार ने आम आदमी क्लीनिक में बदला, केंद्र ने दी फंडिंग रोकने की चेतावनी

पंजाब के दो पादरियों के ठिकानों से आयकर विभाग ने बरामद की करोड़ों की नकदी, ग्रामीणों से ठगी का आरोप

पंजाब: प्रति माह 300 क्यूबिक मीटर तक पानी निकालने की छूट

Khelo India Youth Games 2023 : खो-खो में पंजाब ने दी एमपी को शिकस्त

Leave a Reply