राजस्थान: आगामी चुनाव में अशोक गहलोत ही होंगे कांग्रेस पार्टी का चेहरा

राजस्थान: आगामी चुनाव में अशोक गहलोत ही होंगे कांग्रेस पार्टी का चेहरा

प्रेषित समय :11:34:22 AM / Sat, Mar 18th, 2023

जयपुर: आगामी विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत ही कांग्रेस पार्टी का चेहरा होंगे। ऐसा ही संदेश पार्टी की ओर से शुक्रवार को जारी एक वीडियो में दिया गया है। 17 मार्च 2023 को कांग्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो जारी हुआ है। इसमें बताया गया है 'नई चुनौतियों के लिए तैयार, 2023-28 राजस्थान में गहलोत फिर से'। इस वीडियो में गेम में मारियों की जगह सीएम गहलोत को दिखाते हुए सरकार की उपलब्धियां बताई गई हैं।

इस वीडियो में जहां प्रदेश में कांग्रेस चेहरे के रूप में अशोक गहलोत को दिखाया गया है वहीं यह संदेश भी दिया गया है कि सचिन पायलट को लेकर चल रही कसमकस अब खत्म हो चुकी है। पायलट को लेकर पार्टी की रणनीति साफ हो चुकी है। बता दें कि पिछले डेढ़ साल से जारी पायलट-गहलोत के बीच की पॉलिटिक्स से राजस्थान कांग्रेस को खासा नुकसान उठाना पड़ा था। पार्टी की साख के साथ ही जनता के बीच आगामी चुनाव को लेकर भी गलत संदेश गया। लेकिन इस डेढ़ साल के घटनाक्रम के बाद कसमकश को खत्म करने की कोशिश की गई है। लेकिन देखना होगा कि पार्टी में गुटबाजी पर भी क्या विराम लगेगा!

सचिन पायलट ने राजस्थान में गहलोत सरकार और अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी। इस घटना के बाद पार्टी ने एक्शन लिया। उप मुख्यमंत्री पद से पायलट को हटा दिया गया। डेढ़ साल में पायलट और उनके समर्थकों उम्मीद थी कि आलाकमान उनकी सुनेगा। यह भी अटकलें लगाई जाने लगी कि अब सीएम कुर्सी पायलट को सौंपी जाएगी। चुनावी साल में पायलट को बतौर चेहरा पेश करने के भी कयास लगाए जाने लगे। लेकिन सरकार के बाद अब पायलट को चुनावी चौसर पर भी गहलोत ने मात दी है।

राजस्थान में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव है। चुनावी साल में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी भी अंदरुनी कलह से ऊपर उठकर सत्ता में वापसी की पूरजोर कोशिशों में लगी है। वर्तमान सरकार के अंतिम बजट में बड़ी घोषणों के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में अब तक की सबसे बड़ी घोषणा कर दी। 19 नए जिलों के तोहफे को भी चुनावी साल में स्वार्थों की पूर्ति वाला बताया जा रहा है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत पर दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा, यह है मामला

लोकप्रियता और सक्रियता के बावजूद सचिन पायलट, सीएम अशोक गहलोत को सियासी मात क्यों नहीं दे पा रहे हैं?

स्मृति ईरानी! अडानी मुद्दे पर अशोक गहलोत को सियासी ढाल बनाना जनता के साथ क्रूर मजाक है?

एकतरफा मीडिया ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा! सचिन पायलट को प्रियंका गांधी से भी बड़ा नेता करार दिया?

Rajasthan: केंद्र सरकार की इस रिपोर्ट से सीएम अशोक गहलोत का बढ़ा मान, राज्य की पूरे देश में बनी दूसरी रैंक

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत श्री गो कृपा कथा महोत्सव तथा किसान सम्मेलन में होंगे शरीक!

Rajsthan : सीएम अशोक गहलोत ने जय श्रीराम के नारे पर कहा- बीजेपी ने सीता को राम से अलग किया

Leave a Reply