झंडा सत्याग्रह जबलपुर और देश के इतिहास का अमर कारनामा है: महापौर

झंडा सत्याग्रह जबलपुर और देश के इतिहास का अमर कारनामा है: महापौर

प्रेषित समय :20:32:53 PM / Sat, Mar 18th, 2023

पलपल संवाददाता, जबलपुर. आज से 100 साल पहले अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देशभक्ति पूर्ण भावनाओं के साथ टकराने और अपने तिरंगे झंडे को जबलपुर के टाऊन हाल जैसी सरकारी इमारत में फहराने का काम जिन बहादुरों ने किया वह देश के इतिहास में सदैव एक अमर कारनामा  माना जायेगा. उक्ताशय के विचार महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शहीद स्मारक ट्रस्ट एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित झंडा सत्याग्रह की शताब्दी के अवसर पर व्यक्त किये.

इस अवसर पर नगर के कथाकार राजेन्द्र चंद्रकांत राय द्वारा लिखित पटकथा एव संजीव चौधरी द्वारा निर्मित झंडा सत्याग्रह के वृत चित्र का प्रदर्शन किया गया. पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, वरिष्ठ समाज सेवी बाबू विश्व मोहन, डॉ अरविंद जैन, वरिष्ट नेता मदन तिवारी एवं स्वामी बलवन्त नंद ने झंडा सत्याग्रह के इतिहास पर केंद्रित पुस्तक जबलपुर झंडा सत्याग्रह के 100 साल खोज की नई वीथिया का लोकार्पण किया. 1923 के झंडा सत्याग्रह  आंदोलन ने कुल 33 सत्याग्रहियों को अंग्रेज सरकार ने सजा दी थी. उन परिवारों में से केवल 7 परिवार ही मिल सके. शेष परिवार में से 12-14 परिवार जबलपुर छोड़ कर बहुत पहले जा चुके है. लगभग 10-12 परिवारों के बारे में जानकारी देने वाला कोई नही मिला.  

झंडा सत्याग्रही परिवारों से उनके परिजनों का कार्यक्रम में अभिनन्दन किया गया.  1923 जबलपुर नगर पालिका के सभापति बाबू कनछेदी लाल जैन वकील झंडा फहराने वाले प्रेमचंद जैन, उस्ताद सीताराम जादव, परमानंद जैन और खुशहाल चंद जैन मानपत्र के रचनाकार बालमुकुंद त्रिपाठी, देवीप्रसाद शुक्ल नीमपत्ती और लक्षमण सिंग चौहान, सुभद्रा कुमारी चौहान परिवार के परिजन इस आयोजन में सम्मानित किए गए. क ार्यक्रम में  रूपेंद्र पटेल, अनुराग जैन गढ़ावाल,  डॉ प्रशांत मिश्र, संतोष दुबे पंडा पार्षद, अतुल बाजपेई, अभिषेक यादव, मदन लारिया, राजकिशोर, शिव नामदेव, संतोष अग्रवाल, नवनीत जैन, डॉ आनंद तिवारी, आलोक पाठक, मोहन शशि ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी की. पूर्व विधायक नित्यनिरंजन खम्परिया ने अध्यक्षता, विवेचना के बांकेबिहारी ब्योहार ने संचालन व अनुराग जैन गढ़ावाल में आभार व्यक्त किया. इस मौके पर विवेक अवस्थी, इंदिरा पाठक तिवारी, गीता शरद तिवारी, सार्थक सेठी, मुकेश पटेल सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्तिति उलेखनीय रही. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

यशवंतपुर-बरौनी के बीच जबलपुर होकर चलेगी 4-4 ट्रिप स्पेशल ट्रेन, यह है टाइमिंग्स

जबलपुर होकर हफ्ते में दो दिन चलेगी दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन

एमपी के जबलपुर में फिर मिला कोरोना पाजिटिव..!

प्रधान डाकघर परिसर में बनेगी बहुमंजिला इमारत, जबलपुर सांसद राकेश सिंह के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी

जबलपुर - मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर सुधरेगी यातायात व्यवस्था, DRM के साथ नगर निगम, पुलिस अधिकारियों की बैठक में निर्णय

Leave a Reply