IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल डेब्यू, सारा स्टेडियम में मौजूद, केकेआर से चल रहा है मुकाबला

IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल डेब्यू, सारा स्टेडियम में मौजूद, केकेआर से चल रहा है मुकाबला

प्रेषित समय :16:40:58 PM / Sun, Apr 16th, 2023

मुंबई. इंडियन प्रीमियर का सुपर संडे शुरू हो गया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. मुंबई ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर डेब्यू कर रहे हैं. वह कोलकाता के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेलेंगे.

सारा तेंदुलकर मैदान में मौजूद

अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू मैच देखने उनकी बड़ी बहन सारा भी आई हैं. सारा तेंदुलकर वानखेड़े स्टेडियम पहुंच गई हैं. हो सकता है कि मुंबई की टीम से जुड़े उनके पिता सचिन तेंदुलकर भी आज मैदान में दिखें. अर्जुन को डेब्यू कैप रोहित शर्मा ने दी. रेग्युलर कप्तान रोहित शर्मा को पेट की समस्या है. इस कारण उन्होंने आराम लिया है. उनकी जगह सूर्या कमान संभाल रहे हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन)- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)- इशान किशन (विकेट कीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, रिले मेरेडिथ.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीता पहले वुमेन प्रीमियर लीग का खिताब

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने इस दिग्गज को किया रिलीज, चेन्नई सुपरकिंग्स ने जडेजा को किया रिटेन

आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हराया

मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन में 9वीं हार, कोलकाता ने 52 रन से हराया

मुंबई इंडियंस की लगातार आठवीं हार, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 36 रन से हराया

Leave a Reply