श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवानों के शहीद और चार जवानों के घायल होने की खबर है. शहीदों में सेना का एक अफसर भी शामिल है. वहीं, कुछ आतंकियों के मारे जाने की खबर भी सामने आ रही है.
सेना के मुताबिक, राजौरी के कंडी जंगल में संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों के हमले में एक अधिकारी समेत दो जवान शहीद हो गए जबकि चार सैनिकों घायल हैं. आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल के लिए भेजा गया है. वहीं, घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है.
शुरुआती खबरों के मुताबिक, इलाके में आतंकियों के एक ग्रुप को सेना के जवानों ने घेर लिया है. आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि ऐहतियात के तौर पर फिलहाल राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये तीसरी मुठभेड़ है. मुठभेड़ राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में हुई. सूत्रों के मुताबिक, इलाके में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है.
पहले से छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग
एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. जैसे ही बलों की संयुक्त टीमें घटनास्थल की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसका जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू कर दी गई.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकी
शोपियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर के दो आतंकवादी ढेर
Leave a Reply