सिकंदराबाद. तेलंगाना में हावड़ा-फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन के तीन कोच में शुक्रवार को अचानक आग लग गई. प्रारंभिक तौर पर मेकेनिकल खराबी के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है. आग की सूचना के बाद ट्रेन को समय रहते रोक दिया गया. बताया जा रहा है कि आग से प्रभावित कोच से यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया.
बताया जा रहा है कि फलकनुमा एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में आग लगी थी. सिकंदराबाद स्टेशन पर पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही आग लगने की सूचना मिली. यात्रियों ने एसी रूम से धुआं निकलते देखा तो भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. इसी बीच कुछ यात्रियों ने चेन खींच दी जिसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया. ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने समय रहते कूदकर जान बचाई.
जानकारी के मुताबिक, आग की जानकारी के बाद ट्रेन के अन्य कोच के यात्री भी नीचे कूद गए. उधर, मौके पर रेलवे के इंजीनियर भी पहुंचे. आग लगने का कारण प्रारंभिक तौर पर मेकेनिकल खराबी माना जा रहा है.
इससे पहले भी 2019 में हावड़ा सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस में आग लग गई थी. आग लगने की घटना सांतरागाछी स्टेशन पर सामने आई है. घटना में ट्रेन का रैक जलकर नष्ट हो गया था. रेलवे ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया था. कहा गया था कि घटना के दौरान कोच में संदिग्ध अकेला था. माना जा रहा था कि उसने खाली कोच में बीड़ी या सिगरेट जलाई होगी, जिससे आग लग गई होगी.
के चंद्रशेखर राव की पार्टी में सेंध, तेलंगाना के 12 से ज्यादा पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल
ब्राह्मण समाज के लिये हर स्तर पर हो राहतकारी व्यवस्था, तेलंगाना सरकार की पहल का स्वागत!
तेलंगाना ब्राह्मण सदन का उद्घाटन, कार्यक्रम में भाग लेने एआईबीएफ प्रतिनिधि हैदराबाद पहुंचेंगे!
तेलंगाना के सिकंदराबाद की मल्टीस्टोरी में लगी भीषण आग में झुलसकर 6 लोगों की मौत