- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी (व्हाट्सएप- 8302755688)
जीवन में खुशियों के लिए बाल स्वरूप श्रीकृष्ण की पूजा करें...
* मासिक कृष्ण जन्माष्टमी- 9 जुलाई 2023, रविवार
* मासिक कृष्ण जन्मोत्सव- 12:06 एएम से 12:47 एएम, 10 जुलाई 2023
* कृष्ण अष्टमी प्रारम्भ- 07:59 पीएम, 9 जुलाई 2023
* कृष्ण अष्टमी समाप्त- 06:43 पीएम, 10 जुलाई 2023
श्रीविष्णु के विविध स्वरूपों की नामावली का प्रतिदिन प्रात: स्मरण करने से कामयाबी के रास्ते खुल जाते हैं...
अच्युतं, केशवं, राम, नारायणं, कृष्ण, दामोदरं, वासुदेवं हरे.
श्रीधरं, माधवं, गोपिका वल्लभं, जानकी नायकं श्री रामचन्द्रं भजे..
॥ आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला.
श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला.
गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली.
लतन में ठाढ़े बनमाली;
भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चन्द्र सी झलक;
ललित छवि श्यामा प्यारी की॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं.
गगन सों सुमन रासि बरसै;
बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग;
अतुल रति गोप कुमारी की॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्रीगंगा.
स्मरन ते होत मोह भंगा;
बसी सिव सीस, जटा के बीच, हरै अघ कीच;
चरन छवि श्रीबनवारी की॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू.
चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू;
हंसत मृदु मंद,चांदनी चंद, कटत भव फंद;
टेर सुन दीन भिखारी की॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
* कालाष्टमी- 9 जुलाई 2023, रविवार
* कृष्ण अष्टमी प्रारम्भ- 07:59 पीएम, 9 जुलाई 2023
* कृष्ण अष्टमी समाप्त- 06:43 पीएम, 10 जुलाई 2023
कालभैरव अष्टमी पर भैरव के दर्शन-पूजन मात्र से अशुभ कर्मों से मुक्ति मिलती है, क्रूर ग्रहों के कुप्रभाव से छुटकारा मिलता है!
॥ श्री भैरव आरती ॥
सुनो जी भैरव लाड़िले,कर जोड़ कर विनती करूँ.
कृपा तुम्हारी चाहिए,मैं ध्यान तुम्हारा ही धरूँ.
मैं चरण छुता आपके,अर्जी मेरी सुन लीजिये॥
सुनो जी भैरव लाड़िले॥
मैं हूँ मति का मन्द,मेरी कुछ मदद तो कीजिये.
महिमा तुम्हारी बहुत,कुछ थोड़ी सी मैं वर्णन करूँ॥
सुनो जी भैरव लाड़िले॥
करते सवारी स्वान की,चारों दिशा में राज्य है.
जितने भूत और प्रेत,सबके आप ही सरताज हैं॥
सुनो जी भैरव लाड़िले॥
हथियार हैं जो आपके,उसका क्या वर्णन करूँ.
माता जी के सामने तुम,नृत्य भी करते सदा॥
सुनो जी भैरव लाड़िले॥
गा गा के गुण अनुवाद से,उनको रिझाते हो सदा.
एक सांकली है आपकी,तारीफ उसकी क्या करूँ॥
सुनो जी भैरव लाड़िले॥
बहुत सी महिमा तुम्हारी,मेंहदीपुर सरनाम है.
आते जगत के यात्री,बजरंग का स्थान है॥
सुनो जी भैरव लाड़िले॥
श्री प्रेतराज सरकार के,मैं शीश चरणों में धरूँ.
निशदिन तुम्हारे खेल से,माताजी खुश रहें॥
सुनो जी भैरव लाड़िले॥
सिर पर तुम्हारे हाथ रख कर,आशीर्वाद देती रहें.
कर जोड़ कर विनती करूँ,अरु शीश चरणों में धरूँ॥
सुनो जी भैरव लाड़िले॥
श्री त्रिपुरा सुंदरी पंचांग- 8 जुलाई 2023
* तिथि षष्ठी- 21:53:31 तक, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद- 20:36:32 तक, करण गर- 11:02:27 तक, वणिज - 21:53:31 तक, पक्ष कृष्ण, योग सौभाग्य- 17:22:35 तक, वार शनिवार
* सूर्योदय 05:51:28, सूर्यास्त 19:22:44
* चन्द्र राशि कुम्भ- 14:58:35 तक, चन्द्रोदय 23:33:00, चन्द्रास्त 10:50:59
* शक सम्वत 1945, विक्रम सम्वत 2080
* मास पूर्णिमांत श्रावण, मास अमांत आषाढ
* राहुकाल 09:14:17 से 10:55:41 तक
* शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:10:03 से 13:04:09 तक
* दिशाशूल पूर्व
* ताराबल- भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
* चन्द्रबल- मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ
शनिवार का चौघडिय़ा
दिन का चौघडिय़ा रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- काल पहला- लाभ
दूसरा- शुभ दूसरा- उद्वेग
तीसरा- रोग तीसरा- शुभ
चौथा- उद्वेग चौथा- अमृ
पांचवां- चर पांचवां- चर
छठा- लाभ छठा- रोग
सातवां- अमृत सातवां- काल
आठवां- काल आठवां- लाभ
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
- आज का राशिफल -
मेष राशि: कार्यक्षेत्र पर काम के दबाव में ना आना आपके लिए अच्छा रहेगा. परिवारिक ज़िम्मेदारियों के बीच आनंद के लिए समय निकालें. अतीत की बातों को याद करने से आज आपका मूड अच्छा रहेगा. किसी निजी काम को पूरा कराने में कोई दोस्त या सहकर्मी मदद करेगा. प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्साह भरा रहेगा.
वृष राशि: स्वस्थ खानपान की आदत के चलते फिट रहने में मदद मिलेगी. दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना मज़ेदार साबित होगा. किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ की संभावना है. सपनों को पूरा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करेंगे. अपने साथी से मिलने के लिए ऑफिस ना जाने का बहाना बनाएंगे.
मिथुन राशि: जीवनसाथी के अच्छे मूड के कारण घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. अपनी तेज़ बुद्धि से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे. आपके द्वारा लिए गए निर्णयों में दूसरों की सहमति लेना महत्वपूर्ण है. आज कोई आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है. प्रेम संबंधों में सोच समझकर ही निर्णय लें.
कर्क राशि: कार्यक्षेत्र पर आपको कोई नापसंद काम करने को मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे. पढ़ाई में सफलता पाने के लिए मेहनत करें. अपने आसपास होने वाली चीज़ो को पसंद नहीं करेंगे. प्रेम संबंधों में एक्टिंग करने का कोई फायदा नहीं है.
सिंह राशि: सहकर्मियों के साथ अच्छे तालमेल के कारण माहौल अच्छा रहेगा. शैक्षणिक मोर्चे पर अपने प्रदर्शन पर निगाह रखने की ज़रूरत है. सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं. अपने प्रयासों के कारण समाज में लोकप्रियता हासिल करेंगे. किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपको काफी पसंद करता है.
कन्या राशि: कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर को प्रभावित करने का मौका मिलेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध पहले से मज़बूत होंगे. पढ़ाई में सफल होने के लिए मेहनत करने की ज़रूरत है.
सामाजिक मोर्चे पर अपनी सलाह और राय अपने पास ही रखें. प्रेम संबंधों को लेकर दिन उत्साहभरा रहेगा.
तुला राशि: आराम करने के लिए दिन अच्छा रहेगा. परिवार की किसी ज़िम्मेदारी को पूरा करने की सभी तारीफ करेंगे. प्रतिस्पर्धी माहौल में खुद को साबित करने में सफल होंगे.
अपनी वसीयत बनाने के लिए दिन अच्छा है. किसी के साथ प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है.
वृश्चिक राशि: नियमित व्यायाम और सही खानपान के कारण सेहत अच्छी रहेगी. कुछ मामलों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है. कठोर तरीके छोड़ने से घर का माहौल अच्छा होगा. सामाजिक मोर्चे पर मान-सम्मान बढ़ेगा. भविष्य के अपने साथी से मिलने की उम्मीद है.
धनु राशि: किसी नए प्रोजेक्ट की योजना बनाने में अधिक व्यस्त हो सकते हैँ. परिवार में किसी नए व्यक्ति के आने से खुशी का माहौल रहेगा. प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है. एक अपेक्षित सौदा मिलने में समय लग सकता है. आपकी पहल रोमांटिक मोर्चे पर सकारात्मक परिणाम लाएगी.
मकर राशि: जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा. परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करने की कोशिश करेगा. आपके उदार स्वभाव के कारण किसी करीबी का सर्वश्रेष्ठ मिलेगा. पूर्ण विश्वास के साथ आगे बढ़ें, सब अच्छा होगा. एक आदर्श साथी मिलने की संभावना है.
कुम्भ राशि: कार्यक्षेत्र पर आपके प्रयासों के कारण सीनियर्स आपसे प्रसन्न होंगे. आपका कोई करीबी काफी लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है. आपके मदद करने के स्वभाव की सभी प्रशंसा करेंगे. अचानक हुई किसी से मुलाकात लंबी दोस्ती में बदल सकती है. प्रेम संबंधों को लेकर आज शांत रहने की कोशिश करें.
मीन राशि: कार्यक्षेत्र पर कुछ उपलब्धियां मिलने से खुश होंगे. परिवार में शांति का माहौल रहेगा. एक अच्छा प्रोत्साहन किसी सामान को पाने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. लंबी दूरी की किसी यात्रा पर जाने में समस्या हो सकती है. आज आपका साथी आप पर अपने प्लान थोप सकता है.
* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453
*यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.
माता सीता नवमी के दिन विधि-विधान से पूजन करने से सोलह महान दानों का फल मिल जाता
माता कात्यायनी के पूजन से भक्तों के भीतर एक अद्भुत शक्ति का संचार होता
चैत्र नवरात्रि का सभी चारों नवरात्रों में विशेष महत्व, घट स्थापना-मुहूर्त एवं पूजन विधि