HMS एमपी की कार्यकारिणी घोषित का. नेमसिंह अध्यक्ष, काम. नवीन लिटोरिया महामंत्री घोषित, यहां देखें पूरी सूची

HMS एमपी की कार्यकारिणी घोषित का. नेमसिंह अध्यक्ष, काम. नवीन लिटोरिया महामंत्री घोषित, यहां देखें पूरी सूची

प्रेषित समय :16:22:36 PM / Fri, Jul 7th, 2023

जबलपुर. हिन्द मजदूर सभा (एचएमएस) की मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी गत दिवस घोषित कर दी गई है. जारी सूची में काम. नेमसिंह को अध्यक्ष व काम. नवीन लिटोरिया को महामंत्री निर्वाचित किया गया है.

उल्लेखनीय है कि गत 27 मई 2023 को जबलपुर में हिन्द मजदूर सभा का प्रांतीय अधिवेशन राष्ट्रीय महामंत्री का हरभजन सिंह सिद्ध की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था. अधिवेशन में संपन्न हुये चुनाव समिति में शामिल का. जे. आर. भोंसले, का. मुकेश गालव एवं का. एस. एन. पाठक ने मध्यप्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव कराकर चयनित पदाधिकारियों की सूची एचएमएस मुख्यालय नई दिल्ली भेजी थी, जिसे राष्ट्रीय महामंत्री काम. हरभजन सिंह सिद्ध द्वारा गत दिवस अनुमोदित कर दिया है.

निर्वाचित पदाधिकारियों में डिफेंस लेबर यूनियन से का. नेम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, रेलवे यूनियन से का. नवीन लिटोरिया को प्रदेश महामंत्री चुना गया है. का. एस. बी. श्रीवास्तव प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, कोयला श्रमिक सभा सिंगरौली से बी. एन. सिंह हरि ओम सूर्यवंशी, अमर सिंह राठौर (भेल) आनन्द मिश्रा (कोयला से) एवं राजेश सूर्यवंशी (वेंडर्स एसो.) उपाध्यक्ष के पद पर चुने गये.

इसी प्रकार विनय सिंह, राकेश मिश्रा, पुष्पेन्द्र सिंह, शिव पाण्डे को प्रदेश सचिव के पद पर चुना गया. प्रियंका सिंह, मनोहर पचौरी को प्रदेश संगठन मंत्री चुना गया. डबलूसीआरईयू मंडल सचिव जबलपुर का. रोमेश मिश्रा को मध्यप्रदेश एचएमएस का कोषाध्यक्ष चुना गया. कार्यकारिणी में रेलवे डिफेंस कोयला, बिल्डिंग वर्कर्स, रिक्शा चालक संघ, भेल, डाक एवं विभिन्न श्रम संघों से कुल 40 कर्मचारियों को सदस्य निर्वाचित किया गया. नाथू लाल पाण्डेय का योयला क्षेत्र से एवं जितेन्द्र सिंह (भेल से) विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किये गये.

एचएमएस एमपी की नवीन कार्यकारिणी ने यह संकल्प लिया

मध्यप्रदेश एचएमएस की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने तय किया कि नई टीम पूरी मेहनत, लगन व ईमानदारी से सभी क्षेत्रों के श्रमिकों के हितों की लड़ाई लड़ेगी. प्रदेश अध्यक्ष का. नेम सिंह एवं प्रदेश महामंत्री का. नवीन लिटोरिया ने बताया कि श्रमिकों के प्रमुख मुद्दे जैसे एनपीएस हटाकर पुरानी पेंशन बहाली, बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ संघर्ष, श्रमिकों का शोषण रोकने व श्रम कानूनों में परिवर्तन के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़ी जायेगी. नई कार्यकारिणी का मध्य प्रदेश के श्रमिकों ने स्वागत किया एवं निर्वाचित कार्यकारिणी से मजदूरों में हर्ष व्याप्त है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर से चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रालियां दमोह में छिपाकर रखी गई थी, तीन गिरफ्तार

MP: जबलपुर सहित 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 इंच से ज्यादा पानी गिरने की संभावना

30 प्रतिशत घट सकता है वंदे भारत ट्रेनों का किराया, भोपाल-जबलपुर, इंदौर भोपाल रुट पर मिल रहे 29 प्रतिशत यात्री

Railway: ताम्बरम-धनबाद-ताम्बरम के मध्य जबलपुर होकर चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Rail News: जबलपुर मंडल के दोनों एडीआरएम बदले, प्रदीप कुमार व आनंद कुमार लेंगे दीपक गुप्ता, अमितोज बल्लभ का स्थान

दानापुर-बेंगलुरु-दानापुर के मध्य 02-02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन, सतना, जबलपुर होकर चलेगी