#PradeepKeDohe भ्रष्टाचार तो आजकल बन गया शिष्टाचार, वाशिंग मशीन में डाल दो,,,,

#PradeepKeDohe भ्रष्टाचार तो आजकल बन गया शिष्टाचार, वाशिंग मशीन में डाल दो,,,,

प्रेषित समय :20:34:16 PM / Thu, Aug 3rd, 2023

@Pradeep8005967540
भ्रष्टाचार तो आजकल बन गया शिष्टाचार!
वाशिंग मशीन में डाल दो, धूल जाएं पाप हजार!!
रे साहेब.... धूल जाएं पाप हजार!!!

लानत कह कह जग थका फरक ना पड्या कोए!
राजा तो हंसता रहे, प्रजा भले ही रोए!!
रे साहेब.... प्रजा भले ही रोए!!!
मणिपुर तो जाते नहीं, करे वो मन की बात!
जुमले सुन-सुन थक गए, कब हो जन की बात!!
रे साहेब.... कब हो जन की बात!!!
आय तो आधी रह गई, खर्चे बढ़े हजार!
मन की सुन-सुन पक गए, खेती भई बेकार!!
रे साहेब....   खेती भई बेकार!!!
मन की बातें सुन-सुन के, मन भारी ही होए!
जन की बातें दबी पड़ी, इन्हें उठाओ कोए!!
रे साहेब.... इन्हें उठाओ कोए!!!
महंगाई की मार से जनता है बेहाल!
पर साहेब के मित्र तो हो गए मालामाल!!  
रे साहेब.... हो गए मालामाल!!!
राममंदिर तो भव्य बने, रामेश्वर भूखा सोए! 
राजा तो उड़ता फिरे, प्रजा अब किसको रोए!!
रे साहेब.... प्रजा अब किसको रोए!!!
काला धन तो ना मिला, काला जादू होए!
पंद्रह लाख की चाह में, जो थे वो भी खोए!!
रे साहेब.... जो थे वो भी खोए!!!
पंद्रह लाख की टोपी देकर हो गए अंतर्ध्यान!
कुर्सी मिल गई साहेब को, अब बांटते ज्ञान!!
रे साहेब.... अब बांटते ज्ञान!!!
डिग्री फर्जी भी चले, कुर्सी असली होए!
बेच पकौड़े, घर चला, डिग्री को क्यों रोए!!
रे साहेब.... डिग्री को क्यों रोए!!!
साहेब-बाबा दोऊ हंसे, पर जनता तो रोए!
पेट्रोल डीजल मार से, साबुत बचा न कोए!!
रे साहेब.... साबुत बचा न कोए!!!
आग लगी है जेब को, कैसे गैस भराएं!
स्मृति हमारी खो गई, कहां से लेकर आएं!!
रे साहेब.... कहां से लेकर आएं!!!
पेट्रोल को तो तीस करें, डॉलर को चालीस!
ठग भी उन्नीस रह गए, बाबा हो गए बीस!!
रे साहेब.... बाबा हो गए बीस!!!
विश्वगुरु बनने चले, विषगुरु बन गए आप!
हिन्दू-मुस्लिम लड़ रहे, वोट बटोरे आप!!
रे साहेब.... वोट बटोरे आप!!!
https://twitter.com/i/status/1687019705528406016

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

विपक्ष की बैठक को पीएम मोदी ने बताया कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन कहा- कुछ दल जहर बेचते हैं

CG : सीएम बघेल का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप, उन्हीं के साथ गठबंधन करते हैं

MP: भ्रष्टाचार मामले में एक्शन, नगर पालिका सीएमओ, दो सब इंजीनियर बर्खास्त

महाराष्ट्र में इन दिनों चल रही तानाशाही, भ्रष्टाचार-आदित्य ठाकरे

BSNL के अफसरों ने किया भ्रष्टाचार, CBI ने 21 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया, 25 जगहों पर छापेमारी