12 तुगलक लेन वाला बंगला राहुल गांधी को फिर अलॉट हुआ, बोले- मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है

12 तुगलक लेन वाला बंगला राहुल गांधी को फिर अलॉट हुआ, बोले- मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है

प्रेषित समय :16:23:29 PM / Tue, Aug 8th, 2023

नई दिल्ली. लोकसभा की सदस्यता फिर से हासिल करने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना बंगला वापस मिलेगा. सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बताया जाता है कि केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अपना आधिकारिक सांसद आवास वापस मांगा है. सूत्र की मानें, तो उन्हें उनका पुराना घर ही अलॉट किया गया है जो कि 12 तुगलक लेन है.

जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से एक सांसद के रूप में अपना आधिकारिक आवास वापस पाने पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है.वह असम कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक के लिए एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे थे.

सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में दोषी ठहराए हुए उन्हें अधिकतम दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके कारण उन्हें संसद के निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. बाद में गुजरात हाईकोर्ट ने भी कांग्रेस नेता की सजा बरकरार रखी, लेकिन शीर्ष अदालत ने उनकी सजा पर रोक लगा दी. न्यायालय के इस फैसले के बाद गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकेंगे.

मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के तीन दिनों बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई. इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी की थी. सचिवालय ने अधिसूचना में कहा था कि उच्चतम न्यायालय के चार अगस्त के फैसले के मद्देनजर गांधी की अयोग्यता संबंधी 24 मार्च की अधिसूचना का क्रियान्वयन आगामी न्यायिक फैसले तक रोका जाता है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

डबलूसीआरईयू का ओपीएस बहाली हेतु युवा जागृति सप्ताह संपन्न, दिल्ली की महारैली में दिखेगा युवा जोश

Jabalpur: OPS बहाली के लिए WCREU का रेलकर्मचारियों के बीच जागरुकता अभियान, 10 अगस्त को दिल्ली चलो का आव्हान

OPS बहाली के लिए WCREU का रेलकर्मचारियों के बीच जागरुकता अभियान, 10 अगस्त को दिल्ली चलो का आव्हान

दिल्ली में पुलिसकर्मी साथियों के साथ आयकर अधिकारी बन व्यवसायी के घर पर पर मारा फर्जी छापा, 5 अरेस्ट

दिल्ली AIIMS में भीषण आग लगी, परिसर में मची है अफरा-तफरी, मरीजों को सुरक्षित निकाला