एमपी के सागर में युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दो चाचाओं की कर दी हत्या, तीन घायल

एमपी के सागर में युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दो चाचाओं की कर दी हत्या, तीन घायल

प्रेषित समय :14:56:40 PM / Tue, Aug 8th, 2023

सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के टढ़ा के पास नया गांव भुसौरा में एक युवक ने अपने ही दो चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने आए दो महिलाओं और शिक्षक पर भी आरोपित ने कुल्हाड़ी मारी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए. हमले में आरोपित के दोनों चाचाओं की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायलों को सागर रेफर कर दिया गया है.

हमले में दोनों चाचाओं की मौके पर ही मौत

पुलिस के अनुसार ग्राम नयागांव के भुसौरा निवासी रावसाब यादव 22 वर्ष ने सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे घर के बाजू में रहने वाले अपने चाचा जीवन यादव 35 वर्ष और सुखराम यादव 42 वर्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने आई उनकी चाची और ताई कैलाश रानी और सरोज रानी को भी कुल्हाड़ी मारी. महिलाओं के चीखने की आवाज सुनकर खेत से लौट रहे गांव के ही शिक्षक रवि गौंड ने भी जब बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपित ने उन पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया. आरोपित रावसाब मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. हमले में जीवन और सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई. हमला करने के बाद आरोपित शिक्षक का मोबाइल और कुल्हाड़ी लेकर वहां से भाग गया.

गांव में पसरी दहशत

सूचना के बाद टढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए सागर भिजवाया. वहीं शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें पीएम के लिए भेज दिया गया है. हत्या की वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है. गांव में पुलिस को तैनात किया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है. पिछले दो सालों से वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया है. आए दिन गांव में उत्पात मचा कर दहशत मचाता रहता है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

एमपी : सिंगरौली से बीजेपी विधायक ने अपने गुंडे बेटे से नाता तोड़ा, बोले- मेरा उससे कोई लेना देना नहीं

एमपी : NIA ने 10 स्थानों पर दी दबिश, महिला व उसके देवर को हिरासत में लिया

एमपी की चर्चित तहसीलदार अमिता सिंह ने पहले दिया इस्तीफा, अब वापस मांगा, कहा- मानसिक तनाव में दिया था

एमपी के सिंगरौली से बीजेपी विधायक राम लल्लू के बेटे विवेक वैश्य फरार घोषित, 10,000 का इनाम घोषित

एमपी के पन्ना में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र की मौत, खराब मोटर निकालने उतरे थे, बचाने गया दूसरा बेटा भी गंभीर