मुंबई. जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में अंधाधुंध फायरिंग कर एएसआई सहित चार लोगों की जान लेने वाले आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह ने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि अगर ट्रेन बीच रास्ते में नहीं रुकती और उसे मौका मिलता तो वो 7-8 लोगों को और मारने वाला था.
रेलवे पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को करीब 7 घंटे हुई पूछताछ के दौरान चेतन सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उसकी आखिरी ख्वाहिश पाकिस्तान जाकर वहां के लोगों को मारने की है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि चेतन सिंह के ये सभी स्टेटमेंट अपने आपको मेंटल साबित करके खुद को बचाने का पैंतरा हो सकता है.
रेलवे पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 7 अगस्त को बोरीवली कोर्ट में हुई पेशी के दौरान जीआरपी ने यह दलील दी कि वह अभी भी पूरे ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं और पूरी घटना का एनालिसिस कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक जीआरपी ने कोर्ट में यह भी कहा कि वह यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि चेतन सिंह ने किसी के कहने पर इस गोलीकांड को अंजाम तो नहीं दिया.
जवान को किए का नहीं है पछतावा
रेलवे पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान चेतन सिंह के चेहरे पर उसके किए का ना कोई अफसोस नजर आ रहा है और ना ही कोई पछतावा है. सूत्रों के मुताबिक घटना में मृत यात्री सय्यद सैफ़ुद्दीन के साथी यात्री जफर खान के बयान के आधार पर चेतन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा-363, 341 और 342 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
एएसआई पर चलाई थी चार गोलियां
इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान पुलिस ने खुलासा किया था कि आरपीएफ जवान इतने गुस्से में था कि उसने चार गोली मारकर एएसआई की हत्या की थी. इसके बाद उसने एक अन्य यात्री पर तीन गोलियां चलाई, जबकि दो यात्रियों को दो-दो गोली मारकर मौत के घाट उतारा था. पेश मामले में जब पुलिस उसके ड्यूटी रोस्टर पर साइन कराने गई तब उसने रोस्टर को भी फाड़ कर फेंक दिया था.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-युवती पर कुल्हाड़ी से हमला कर युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या..!
इंदौर से दिल्ली होते पंजाब जाने वाले यात्रियों को फायदा, इस ट्रेन के फेरे बढ़े, यह है नया शेड्यूल
Rail News: जबलपुर-उधमपुर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ी
Rail News: इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी ट्रेन के नैनी स्टेशन तक चलने की अवधि बढ़ी