चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैडिंग: एमपी में जश्न का माहौल, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर में मिठाईयां बंटी, इंदौर में रैली

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैडिंग: एमपी में जश्न का माहौल, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर में मिठाईयां बंटी, इंदौर में रैली

प्रेषित समय :20:35:02 PM / Wed, Aug 23rd, 2023
Reporter :
Editor :

पलपल संवाददाता, एमपी. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल हो गया. लोग घरों से बाहर निकलकर भारत माता की जय के नारे लगाने लगे, महिला में पूजन अर्चन का दौर शुरु हो गया. इस जश्न के माहौल में मध्यप्रदेश भी कही से पीछे नहीं रहा. इंदौर में युवाओं ने रैली निकाली तो उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित अन्य शहरों में लोगों मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी.

चंद्रयान-3 की लैडिंग की बखर के बाद साथ ही मध्यप्रदेश के हर जिले, हर तहसील, हर गांव, हर मोहल्ले में जश्र का माहौल देखने को मिला है. शाम 6 बजाकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर चंद्रयान.3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंड हो गया. लैंडर और रोवर चांद के एक दिन यानी धरती के 14 दिन के लिए एक्टिवेट हो जाएंगे. चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिलते ही अमेरिका, रूस व चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया. हालांकि रूस के चांद पर पहुंचने के मिशन को धक्का लगा है. वो सतह पर पहुंचने से पहले ही क्रैश हो गया था. भोपाल के रीजनल साइंस सेंटर में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद छात्रों में जोश व जुनून देखा जा सकता है. सैंकड़ों की संख्या में छात्र यहां पहुंचे. इस दौरान कई छात्र लगातार भारत माता की जय के नारे लगाते रहे. यहां आए स्टूडेंट्स ने बताया कि हमारा तिरंगा चंद्रमा पर लहरा गया है. साथ ही भारत ने एक इतिहास भी रच दिया है. गौरतलब है कि इसरो द्वारा 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर भेजा गया था.

इंदौर में 56 दुकान से राजवाड़ा तक धूम-

इंदौर में इंदौर में 56 दुकान से राजवाड़ा तक चंद्रयान-3 की धूम है. यहां चंद्रयान की लैंडिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए. लोगों के लिए बड़ी स्क्रीन की टीवी लगाई गई थी. इसमें लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया गया. लैंडिंग होते ही यहां पर ढोल धमाके के साथ जय भारत और जय श्री राम के नारे लगने शुरू हो गए.  शाम को भारत ने लंबे समय से चली आ रही इस यथास्थिति को बदल कर इतिहास रच दिया है.

जबलपुर में हर तरफ बंटी मिठाईयां-

चंद्रयान 3 की सफ लता के बाद जबलपुर में लोगों में जश्न देखा गया, यहां पर राजनैतिक दल के नेताओं ने मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को बधाईयां दी. भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दीं . श्री अग्रवाल ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को ऐतिहासिक सफलता मिली है. अपने कार्यालय पर मिठाइयां बांटी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

अगर आज बाधा आई तो फिर 27 को चंद्रमा पर होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

चंद्रयान 3 का मज़ाक उड़ाने के मामले में प्रकाश राज की बढ़ी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज

चंद्रयान से कुछ ऐसा दिखता है चांद का नजारा, ISRO ने दिखाई झलक, सॉफ्ट लैंडिंग 23 को होगी

Chnadrayaan 3: चांद पर कदम रखने से बस 1 कदम दूर चंद्रयान-3, आज अलग होगा लैंडर

चंद्रयान-3: इसरो का लेटेस्ट अपडेट, चंद्रमा के और पास पहुंचा भारत, चौथी बार बदली ऑर्बिट