#Election2024 किसका फायदा-नुकसान छोड़ें, सर्वे का आनंद लें?

#Election2024 किसका फायदा-नुकसान छोड़ें, सर्वे का आनंद लें?

प्रेषित समय :21:43:58 PM / Sun, Sep 24th, 2023
Reporter :

अभिमनोज. आजकल सर्वे पर भरोसा भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन.... सर्वे की लोकप्रियता बरकरार है, लिहाजा.... सर्वे से किसका फायदा-नुकसान जैसे मुद्दे छोड़ें, बस, सर्वे का आनंद लें?
ताजा.... महिला आरक्षण का विधेयक संसद के विशेष सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत के साथ पास हो गया है, यह बात अलग है कि इसका फायदा कब? किसे?? मिलेगा यह रहस्य है, लेकिन.... सर्वे तो बनता है, इसलिए सर्वे हो गया!
मजेदार बात यह है कि महिलाओं को कब फायदा होगा इसका कोई अतापता नहीं है, लेकिन.... इससे किस गठबंधन को फायदा होगा, यह पता चल गया है?
इस मुद्दे पर एक ताजा सर्वे आया है, जिसमें सवाल किया गया था कि- महिला आरक्षण बिल पारित होने का चुनावी फायदा किसको मिलेगा?
जाहिर है, इस बार भी नतीजे वैसे ही हैं, जैसा जन-जन पहले से जानता है?
इस सर्वे में शामिल 36 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इससे बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को लाभ मिलेगा, जबकि 21 प्रतिशत का कहना है कि इससे विपक्षी गठबंधन इंडिया को फायदा होगा, 19 प्रतिशत का दिलचस्प जवाब है कि- दोनों को फायदा होगा, कैसे?
उधर, 10 प्रतिशत का कहना है कि- किसी को फायदा नहीं होगा, तो 14 प्रतिशत कन्फ्यूज रहे!
सियासी सयानों का मानना है कि.... इससे किसे फायदा होगा, यह तो पता नहीं, लेकिन इतना पता है कि- इससे जनता का मनोरंजन खूब हो रहा है?

देश के प्रमुख कार्टूनिस्ट Rajendra dhodapkar @Rajendradhodap2 महिला आरक्षण को इस नजर से देखते हैं....
https://twitter.com/Rajendradhodap2/status/1705126573098352724/photo/1
इतना ही नारी शक्ति वंदन है, तो.... वसुंधरा राजे, उमा भारती को सीएम फेस क्यों नहीं बनाते?
किसी महिला को प्रधानमंत्री बनाओ, तो मानें कि.... नारी शक्ति वंदन है?
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

अभिमनोजः प्रशांत किशोर की मानें तो बिहार में इन मुद्दों पर लोग करते हैं मतदान?

अभिमनोजः बड़े और जिम्मेदार पदों पर बैठे नेता भाषाई मर्यादा क्यों लांघ रहे हैं? केवल माफी मांगना इसका समाधान है?

अभिमनोजः शिवराज सिंह चौहान को विजय रुपाणी बनाने की कोशिश मध्यप्रदेश में बीजेपी को भारी पड़ सकती हैं?

अभिमनोजः किसानों के साथ भी सियासी ठगी के कारण मोदी से अपने भी नाराज? किसानों का सवाल- 6 हजार रुपये से क्या होगा?

अभिमनोजः सीएम नीतीश कुमार की साफ बात- दारू पीकर मरे हैं तो क्या सरकार मुआवजा देगी, एक पैसा नहीं देंगे?