गोल्डन टेंपल पहुंचे राहुल गांधी, लंगर हाल में सेवा करके जूठे बर्तन भी किये साफ

गोल्डन टेंपल पहुंचे राहुल गांधी, लंगर हाल में सेवा करके जूठे बर्तन भी किये साफ

प्रेषित समय :16:06:51 PM / Mon, Oct 2nd, 2023
Reporter :
Whatsapp Channel

अमृतसर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए. निजी दौरे पर यहां आए राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी की जगह नीले रंग का पटका बांधा हुआ था. राहुल गांधी का यह दौरा निजी है और इसमें किसी नेता को शामिल होने से मना कर दिया गया था. राहुल ने लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोने की सेवा भी की.

वहीं, अकाली दल की नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल आज श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचीं. यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भर से लोग यहां पर माथा टेकने आते हैं और यहां पर खुशियां प्राप्त करते हैं.

आज राहुल गांधी के अमृतसर पहुंचने पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुरु घर में तो कोई भी आ सकता है लेकिन राहुल गांधी के पिता व उनकी दादी ने जो सिखों पर अत्याचार किया है उसे भी उन्हें याद रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही एक ऐसी क्षेत्रीय पार्टी है जो पंजाब का चहुंमुखी विकास कर सकती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

#WhatsApp पल-पल इंडिया व्हाट्सएप चैनल! धमाल मचा रहा है नया फीचर, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी आए, आप कब आओगे?

राहुल गांधी पहुंचे बिलासपुर, आवास न्याय सम्मेलन में 669.69 करोड़ के 414 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

राहुल गांधी का बड़ा दावा : कहा- कांग्रेस की एमपी-छत्तीसगढ़ में जीत तय, पर तेलंगाना-राजस्थान में भी बढ़त

Rajasthan: कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा- पहले सदन में मेरा माइक और अब टीवी बंद कर देते हैं

JABALPUR: असम के सीएम ने कहा, राहुल गांधी हिन्दू हृद्य सम्राट बन सकते है, सिर्फ स्टालिन बंधुओं को I.N.D.I.A. गठबंधन से अलग कर दें