राहुल गांधी दूसरे दिन भी गोल्डन टेंपल में दिखे, सब्जियां काटीं और झूठे बर्तन धोए

राहुल गांधी दूसरे दिन भी गोल्डन टेंपल में दिखे, सब्जियां काटीं और झूठे बर्तन धोए

प्रेषित समय :15:34:22 PM / Tue, Oct 3rd, 2023
Reporter :
Whatsapp Channel

अमृतसर. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को पंजाब के अमृतसर पहुंचे. यहां वह सबसे गोल्डन टेंपल में माथा टेका, फिर गुरुद्वारे के लंगर में सेवा की. इस दौरान उन्होंने लंगर घर में सेवा करते हुए बाकी लोगों के झूठे बर्तन धोए. सोमवार राहुल गांधी ने गुरुद्वारे के लंगर में देर रात 12 बजे तक सेवा की. इतना ही नहीं मंगलवार 3 अक्टूबर की सुबह फिर से राहुल गांधी गोल्डन टेंपल पहुंच गए. जहां उन्होंने आज भी गुरुद्वारे के लंगर में सेवा की.

सेवा के काम जुटे राहुल गांधी

राहुल गांधी मंगलवार को गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के तुरंत बाद ही लंगर घर में सेवा के काम जुट गए. यहां उन्होंने सबसे पहले महिलाओं के साथ लहसुन छिलवाए और प्रसाद के लिए सब्जी काटी. इसके बाद राहुल गांधी परिक्रमा में छबील पर बैठकर लोगों को पानी पिलाने की सेवा की. राहुल गांधी ने पिछले 24 घंटों में गोल्डन टेंपल के लंगर घर में 3 बार अपनी सेवा देने पहुंचे.

राहुल गांधी की आध्यात्मिक यात्रा

बता दें कि, राहुल गांधी सोमवार पंजाब के अमृतसर में अपनी निजी और आध्यात्मिक यात्रा के लिए पहुंचे थे. इस दौरान वो गोल्डन टेंपल पहुंचे, जहां गुरुबानी कीर्तन सुना और गुरुद्वारे का कढ़ा हुआ प्रसाद खाया. इसके बाद से राहुल गांधी पूरी तरह से गुरुद्वारे के लंगर की सेवा में लग गए. इस दौरान उन्होंने छबील में झूठे बर्तन धोने से लेकर लोगों को पानी पिलाने तक का काम किया. राहुल गांधी ने देर रात 12 बजे तक लंगर में अपनी सेवा दी. जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी अमृतसर के रमाडा होटल में ठहरे हुए हैं, यहां उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पंजाब में 136 ट्रेनें कैंसिल, हजारों यात्रियों ने टिकट कराए कैंसिल

पंजाब में किसान आंदोलन से थमे रेल के पहिए, 90 एक्सप्रेस-150 लोकल ट्रेन रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

पंजाब में किसानों ने शुरु रेल रोका आंदोलन, 5 राज्यों से मिला समर्थन

8 साल पुराने ड्रग तस्करी केस में पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को किया अरेस्ट

पंजाब में जब अचानक जिंदा हुआ मर चुका पुलिसकर्मी, पिता खुशी के मारे रोने बिलखने लगे