5 राज्यों मेें चुनाव : राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव की तारीखों पर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी

5 राज्यों मेें चुनाव : राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव की तारीखों पर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी

प्रेषित समय :12:37:06 PM / Mon, Oct 9th, 2023
Reporter :
Whatsapp Channel
नई दिल्ली. भारत निर्वाचन आयोग ने आज पांच राज्यों – मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण ( सीटों) के लिए मतदान नवंबर को होगा। दूसरे चरण ( सीटों) के लिए मतदान नवंबर को होगा। पांचों राज्यों में 7.8 करोड़ महिला वोटर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 5 राज्यों में कुल 16 करोड़ मतदाता चुनाव में शामिल होंगे। पांच राज्यों में कुल 679 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। पहली बार वोट डालने वालों की संख्या करीब 60 लाख है। अरूण कुमार ने कहा कि महिला वोटर की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में 7.8 करोड़ से ज्यादा महिला वोटर है। वहीं पुरूष वोटर की संख्या 8 करोड़ है। लगभग 60 लाख पहली बार मतदाता 5 राज्यों के चुनावों में भाग लेंगे। तिथियों में संशोधन के कारण 15.39 लाख युवा मतदाता चुनाव में भाग लेने के पात्र हैं। युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए 2900 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा। 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे, 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पीडबलूडी कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा, और 8,192 पीएस पर महिलाएं कमान संभालेंगी। पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

#unemployment सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों को जोर का झटका धीरे से?

Tirupati Temple का 10.25 टन सोना बैंकों में जमा, पास 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा की है संपत्ति

Ampere Diwali Offer: 4 हजार रुपये तक की बचत, पांच फीसदी डाउन पेमेंट के साथ खरीदें नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

सुप्रीम कोर्ट: चुनाव से पहले लोकलुभावन योजनाओं पर सख्त, केंद्र के साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, ईसी को नोटिस

Chhattisgarh: विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की टेंशन बढ़ाएगी आप

#OldPensionScheme वोट की चोट! बीजेपी को भारी पड़ेगी 2023-24 के चुनावों में?