मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही ऋषिकेश पहुंचे सीएम शिवराज, यह है प्रवास का कारण

मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही ऋषिकेश पहुंचे सीएम शिवराज, यह है प्रवास का कारण

प्रेषित समय :14:29:20 PM / Tue, Oct 10th, 2023
Reporter :
Whatsapp Channel

ऋषिकेष. राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम समेत मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. सोमवार को चुनाव आयोग ने चुनाव की पूरी प्रक्रिया और अपनी तैयारियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया. उधर शाम को ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के मामा कहे जाने वाले शिवराज सिंह चौहान देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे हैं. यहां उत्तराखंड सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत भी किया.

जानकारी के मुताबिक चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद देर शाम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. यहां धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अगवाल ने उनका स्वागत किया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सियासत समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा भी हुई. इसके बाद वे ऋषिकेश के ताज होटल के लिए रवाना हो गए.

शिवराज क्यों आए ऋषिकेश?

अब सवाल उठता है कि चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सीएम शिवराज चौहान उत्तराखंड के ऋषिकेश क्यों पहुंचे हैं? बताया जाता है कि हर बार चुनावों का ऐलान होते ही सीएम शिवराज ऋषिकेश आते हैं. यहां संत समाज से मिलकर उनका आशीर्वाद लेते हैं. कहा जाता है कि शिवराज चौहान का ये हर बार नियम है.

एक दिन के दौरे पर हैं सीएम शिवराज

उत्तराखंड के प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि एक दिन के दौरे पर उत्तराखंड आए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह आज शाम यानी मंगलवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे. यहां शिवराज स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से मुलाकात करेंगे और फिर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लेंगे. इसके बाद वे मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

सुप्रीम कोर्ट: चुनाव से पहले लोकलुभावन योजनाओं पर सख्त, केंद्र के साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, ईसी को नोटिस

मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव से किया किनारा, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

कोई और सबूत नहीं: CERT-In ने मध्य प्रदेश पर अंतरिम रिपोर्ट सौंपी...

विधानसभा चुनाव 2023 : मध्य प्रदेश में कांग्रेस की चुनाव समिति का ऐलान, इन नेताओं को मिला स्थान

मध्य प्रदेश में आगामी सोमवार से प्रदेश के पुलिसकर्मियों को मिलना शुरू होगा साप्ताहिक अवकाश, डीजीपी ने दिये निर्देश