MP: टिकट मिलते ही गंगा मैय्या के पास हरिद्वार पहुंचे सीएम शिवराजसिंह चौहान

MP: टिकट मिलते ही गंगा मैय्या के पास हरिद्वार पहुंचे सीएम शिवराजसिंह चौहान

प्रेषित समय :19:58:01 PM / Tue, Oct 10th, 2023
Reporter :
Whatsapp Channel

पलपल संवाददाता, भोपाल. एमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान बुधनी से टिकट मिलने के बाद गंगा मैय्या के पास हरिद्वारा पहुंच गए. चुनावी शोरगुल से दूर   सीएम श्री चौहान ने गंगा किनारे बैठकर अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है.

बताया गया है कि एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के एक दिन पहले ही सीएम शिवराजसिंह चौहान हरिद्वार पहुंच गए. जहां पर गंगा जी के किनारे बैठकर सीएम ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति का पुण्य प्रवाह यही संस्कृति भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन करायेगी.

गौरतलब है कि आचार संहिता लगने के बाद ही संगठन ने भाजपा प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी. जिसमें सीएम शिवराजसिंह चौहान को फिर से बुधनी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. प्रदेश भर में लगातार दौरे कर रहे सीएम शिवराजसिंह चौहान के हरिद्वार प्रवास को एकांतवास के रुप में देखा जा रहा है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

5 राज्यों में हो गया चुनाव की तारीखों का एलान, एमपी में 17 नवंबर को वोटिंग, रिजल्ट 3 दिसम्बर को, छत्तीसगढ़, राजस्थान का यह है शेड्यूल

एमपी: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, शारीरिक संबंध बनाकर शादी का वादा तोड़ देना दुष्कर्म नहीं

एमपी के 24 जिलों से मानसून की विदाई, दो दिन में जबलपुर से भी होगा विदा..!

एमपी के कटनी जेल में चल रहे मरम्मत कार्य का फायदा उठाकर दीवार फांदकर भागा कैदी, मचा हड़कम्प

एमपी: आगर मालवा से कांग्रेस MLA विपिन वानखेड़े समेत छह को एक-एक साल के जेल की सजा