नई दिल्ली. भारत में तकनीक के मामले में रोज नए बदलाव सामने आए हैं. कुछ साल पहले ही टोल टैक्स पर लगने वाली वाहनों की लंबी कतार के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सरकार ने फास्टैग सिस्टम शुरू किया था. इससे टोल प्लाजा पर लोगों को दिक्कत नहीं होती थी. लेकिन अब सरकार ने फास्टैग को खत्म कर जीपीएस बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू करने का निर्णय लिया है. जल्द ही इसे लागू किया जाएगा.
फिलहाल देश में फिजिकल बेस्ड टोल प्लाजा जीपीएस बेस्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है. इसे ही फास्टैग कहते हैं. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि पुराने सिस्टम को हटाकर अब नई तकनीक के साथ जीपीएस बेस्ट टोल कलेक्शन सिस्टम लागू किया जाएगा. इसे लेकर काम चल रहा है.
क्या है जीपीएस बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम
जीपीएस बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम वायर वाहन के नंबर प्लेट को स्कैन करेगा औऱ जितना भी टैक्स वसूलना होगा वसूल करेगा. इस सिस्टम में गाड़ी चलने के दौरान ही कैमरे के जरिए ऑटोमेटिक नंबर प्लेट आइडेंटिटी सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा. नंबर प्लेटों को उन अकाउंट से जोड़कर टैक्स वसूला जाएगा.
मार्च से लागू हो सकता है नया सिस्टम
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि अगले साल मार्च 2024 से इस नए जीपीएस बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम को लागू करने की तैयारी की जा रही है. गडकरी ने कहा कि टोल प्लाजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सरकार ने इस नए सिस्टम को डेवलप कर लागू करने का निर्णय लिया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-अब संसद की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की जगह CISF करेगी..!
क्रिसमस और नववर्ष के मौके पर रेलवे चलाएगा नई दिल्ली से कटरा तक दो स्पेशल ट्रेनें
MP : पूर्व सीएम शिवराज दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से मिले, नई भूमिका पर चर्चा
सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा समन, दिल्ली शराब नीति से जुड़ा मामला