नई दिल्ली. तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों में जीत के बाद माना जा रहा है कि पीएम मोदी भी लोकसभा में हैट्रिक लगाएंगे और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ेगी. ब्रिटेन के दैनिक अखबार द गार्जियन ने अपने लेख में दावा किया है कि केंद्र में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय है.
द गार्जियन में दावा
ब्रिटेन के अखबार द गार्जियन में कॉलम लिखने वाले हन्नाह एलिस पीटरसन ने लिखा है कि भगवा पार्टी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में क्लीन स्वीप किया है. यह जीत बीजेपी को लोकसभा के चुनाव में बड़ा फायदा देगी. विधानसभा में जीत के बाद यह भविष्यवाणी करना मुश्किल नहीं है कि पीएम नरेंद्र मोदी केंद्र में भी तीसरी बार सत्ता के शीर्ष पर काबिज होंगे. पीटरसन ने लिखा है कि भारत के राजनैतिक विश्लेषक भी यह मानने लगे हैं कि केंद्र में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय है.
बढ़ रही है प्रधानमंत्री मोदी की पॉपुलैरिटी
रिपोर्ट में बताया गया है कि बीजेपी के हिंदू राष्ट्रवाद के एजेंडे के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है. वे देश की हिंदू आबादी के बीच बड़ा नाम बन चुके हैं और दूसरी पार्टी का कोई नेता उनके आसपास भी नहीं है. उत्तर भारत के हिंदी बेल्ट में तो प्रधानमंत्री मोदी सर्वमान्य नेता के तौर पर स्थापित हो चुके हैं. जब से 2014 में मोदी देश के पीएम बने हैं, तब से देश की हिंदू आबादी लगातार उनके पीछे मजबूती से खड़ी दिखाई दे रही है. दक्षिण और पूर्वी भारत में कुछ राजनैतिक पार्टियां मजबूत जरूर हैं लेकिन जब राष्ट्रीय चुनावों की बारी आती है तो वे बिखरे हुए और कमजोर पड़ जाते हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश से दिल्ली में लुढ़का पारा, इन राज्यों में बारिश बढ़ाएगी ठंड
IMD का दिल्ली, एमपी, यूपी में कोहरे का रेड अलर्ट, 110 फ्लाइट्स लेट, गाडिय़ां टकराईं, 8 लोगों की मौत
दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, 134 फ्लाइटस लेट, एमपी के 6 शहरों में ओले गिरने के आसार