टेस्टी मूंग दाल हलवा

टेस्टी मूंग दाल हलवा

प्रेषित समय :12:17:54 PM / Wed, Jan 24th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

सर्दियों के मौसम में मूंग दाल हलवा बनाने में बहुत समय लगता है। पहले दाल को भिगाओ फिर पीसो और फिर घी में घंटो भूनकर दूध या मावा के साथ पकाकर खाओ। मूंगदाल बनाने का यह लंबा और टाइम टेकिंग प्रोसेस बहुत उबाऊ है इसलिए ज्यादातर लोग बाजार से ही मूंग दाल हलवा खाना पसंद करते हैं। सर्दियों में यदि आपको भी मूंग दाल हलवा खाना है, लेकिन आपको ऐसी रेसिपी के बारे में जानना है जो मात्र 15 मिनट में हलवा बना पाए तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। मूंग दाल हलवा बनाने की एक सिंपल और आसान इंस्टेंट रेसिपी हम आपके लिए लाए हैं इसे पढ़ें और झटपट मूंग दाल हलवा बनाकर स्वाद का मजा लें।

सामग्री
बिना छिलके वाली मूंग का दाल एक कप
स्वादानुसार चीनी
एक चम्मच इलायची पाउडर
दूध दो कप
घी आधा कटोरी

विधि- मूंग दाल हलवा बनाने के लिए पहले चाशनी बनाएं इसके लिए पैन में दूध, चीनी और इलायची पाउडर डालकर पकाएं। एक उबाल आने के बाद दूध और चीनी को एक तरफ रखें।
अब एक खाली पैन में मूंग दाल को डालकर सुनहरा होने तक भून लें। दाल भूनने के बाद मिक्सी में दाल को चिकना पिस लें। अब पैन में आधा कटोरी घी डालकर गर्म करें और पिसे हुए मूंग दाल आटा को डालकर एक से दो मिनट तक भून लें। अब मूंग दाल में दूध और चीनी की चाशनी डालकर सूखने तक पकाएं। आपका इंस्टेंट मूंग दाल हलवा तैयार है ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर खाने के लिए सर्व करें। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पनीर की टिक्की

पनीर रोस्टी

पनीर शिमला मिर्च की स्वादिष्ट सब्‍जी