मुम्बई पुलिस की मराठा आंदोलन को चेतावनी, गणतंत्र दिवस पर शहर में न होना दाखिल..!

मुम्बई पुलिस की मराठा आंदोलन को चेतावनी, गणतंत्र दिवस पर शहर में न होना दाखिल..!

प्रेषित समय :18:15:59 PM / Thu, Jan 25th, 2024
Reporter :
Whatsapp Channel

मुम्बई. महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन तूल पकड़ता जा रहा है. यहां तक कि मुम्बई पुलिस ने मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे पाटिल के मोर्चे की परमिशन नही दी है. 26 जनवरी को मराठा मोर्चा मुंबई पहुंचने वाला है,  इससे पहले ही मुंबई पुलिस ने मराठा मोर्चा निकालने वालो को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि कानून का पालन ना करने पर कार्यवाही की जाएगी. महाराष्ट्र सरकार ने जारांगे पाटिल से  बजे तक का समय मांगा था इसपर सरकार ने सकारात्मक फैसला देने का वादा किया.

मुम्बई हाईकोर्ट ने बुधवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे के अपने समर्थकों के साथ मुंबई में प्रवेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया लेकिन महाराष्ट्र सरकार से यह सुनिश्चित करने को कहा कि नगर की सड़कों पर जाम नहीं हो. न्यायमूर्ति एएस गडकरी व न्यायमूर्ति श्याम चांडक की खंडपीठ ने कहा था कि यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार के पास आवश्यक कार्यवाही करने का अधिकार है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब नहीं हो और शहर की सड़कें बाधित नहीं हों. गौरतलब है कि जरांगे ने सरकारी नौकरियों व शिक्षा में मराठा समुदाय को आरक्षण दिए जाने की मांग के साथ 20 जनवरी को जालना जिले में अपने गांव अंतरवाली सराती से मुंबई तक मार्च निकाला है. हजारों समर्थक रास्ते में मार्च में शामिल हुए. कोर्ट ने कहा राज्य सार्वजनिक रास्तों को अवरूद्ध होने से रोकने रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगाण् और आंदोलनकारियों के एकत्र होने और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए उचित स्थान पर एक सार्वजनिक स्थान निर्धारित करने का प्रयास किया जाएगा. अदालत ने यह आदेश गुणरतन सदावर्ते द्वारा दायर एक याचिका पर पारित किया गया. जिन्होंने पूर्व में मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार के पहले के फैसले के खिलाफ अदालत का रुख किया था. इस याचिका में उन्होंने जारांगे के शहर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है. पीठ ने जारांगे को नोटिस जारी किया और मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 फरवरी की तारीख तय की है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

क्या महाराष्ट्र के नागपुर की महारैली से कांग्रेस को मिलेगा नया राजनीतिक जीवन

महाराष्ट्र : न्यू ईयर सेलीब्रेशन की आड़ में चल रही थी रेव पार्टी, 100 से अधिक युवा गिरफ्तार

महाराष्ट्र: संभाजीनगर में दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, झुलसने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र में भी कोविड के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, लगातार बढ़ रहे नये मरीज

महाराष्ट्र : पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, यार्ड में खाली खड़़ी थी गाड़ी