मूंग दाल से बना पिज्जा

मूंग दाल से बना पिज्जा

प्रेषित समय :12:04:34 PM / Thu, Feb 15th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

जब हम पिज्जा की बात करते है तो उसमें बहुत सारी सब्जियों का इस्तेमाल होता है जो की हेल्दी होती है उसमें आप अपने मनपसंद की कोई भी सब्जी मिला सकते है। लेकिन यदि आप इसके अनहेल्दी चीज की बात करें तो वो होता है इसका बेस। पिज्जा मौदे और चीज से बना होन के कारण एक अनहेल्दी फूड हो जाता है। मैदा कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में देता है जिससे शुगर बढ़ने का खतरा भी बना रहता है। लेकिन अगर आप भी पिज्जा के शौकिन है और मैदे वाले पिज्जा से बचना चाहते है तो आज हमारे पास है आपके लिए एक हेल्दी पिज्जा का ऑप्शन।

हेल्दी पिज्जा की रेसिपी
इसके लिए आपको चाहिए
मूंग दाल 3/4 कप
1 हरी मिर्च
अदरक 1/2 छोटा चम्मच
नमक और हल्दी
ईनो 1/2 छोटा चम्मच
दही
शिमला कटी हुई
मशरूम
पनीर
टमाटर

ऐसे बनाएं पिज्जा
मूंग दाल को धो लें और इसे थोड़ी देर के लिए भिगो लें। जब दाल अच्छे से भीग जाए तो इसे मिक्सी में डाले साथ में मिर्च, अदरक, हल्दी, नमक भी डाल दें। इसे अच्छे से मिक्स करके एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें उसमें ईनो को मिक्स करें। एक पैन को गैस पर रखें, पैन में हल्का तेल लगाने के बाद इस बैटर को पैैन में डाल दें। जब पिज्जा का बेस एक तरह सिक जाए तो उसे पलट दें। अब इस बेस पर पिज्जा सॉस लगाएं। इसके ऊपर अपने मन पसंद की सब्जियों को डालें। सभी इसके बाद इसके ऊपर थोड़ी सी दही डाल दें। ये दही आपके लिए चीज़ का काम करेगी। सब डालने के बाद आप 10 मिनट के लिए पिज्जा को ढक कर पकने दें। पिज़्ज़ा सॉस लगाएंगे, टमाटर, प्याज़, चीज़, रेड चिल्ली फलैक्स, ऑरेगैनो डालेंगे, ढक कर सेकेंगे l गरमा गरम स्वादिष्ट, पौष्टिक, मूंग दाल पिज़्ज़ा काटकर परोसीये l

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पनीर शिमला मिर्च की स्वादिष्ट सब्‍जी

पनीर रोस्टी

पनीर की टिक्की