पांच राज्यों के लिए आप-कांग्रेस में हुआ गठबंधन, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा लोकसभा चुनाव

पांच राज्यों के लिए आप-कांग्रेस में हुआ गठबंधन, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा लोकसभा चुनाव

प्रेषित समय :15:09:14 PM / Sat, Feb 24th, 2024
Reporter :
Whatsapp Channel

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की आज (शनिवार 24 फरवरी) संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पांच राज्यों के लिए गठबंधन का एलान किया गया. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर लड़ेगी. इनमें नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली शामिल है. इसके अलावा कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट सीट शामिल है.

चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी. हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. गुजरात में आम आदमी पार्टी दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह है कि औपचारिक तौर से उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की गई है. इसे अंतिम रूप देने में समय लगा है. आज आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस भी गठबंधन का औपचारिक तौर से घोषणा कर रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने उद्धव-शरद पवार से 48 में से 39 सीटों पर किया समझौता, अन्य सीटों पर बातचीत जारी

कांग्रेस-आप ने थामा एक-दूसरे का हाथ, चार राज्यों में मिलकर लडेगें चुनाव..!

#Elections2024 यूपी में सपा-कांग्रेस के साथ आने से बीजेपी की सियासी उलझन बढ़ेंगी?

UP में सपा का कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा, अंत भला तो सब भला, कोई विवाद नहीं है: अखिलेश यादव

26 से 1 मार्च तक कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगेगा ब्रेक, विदेश जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के खाते से IT डिपार्टमेंट ने रिकवर किए 65 करोड़, पार्टी ने ट्रिब्यूनल से की अपील

मध्यप्रदेश राज्यसभा के 5 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, 4 भाजपा-1 सीट कांग्रेस को मिली

#Modi कमलनाथ कांग्रेस में ही रहेंगे! बीजेपी के कांग्रेसीकरण अभियान को तगड़ा झटका?