कोटा: कॉम उमरावमल पुरोहित की स्मृति में डबलूसीआरईयू का खेल महोत्सव 3 मार्च से प्रारंभ

कोटा: कॉम उमरावमल पुरोहित की स्मृति में डबलूसीआरईयू का खेल महोत्सव 3 मार्च से प्रारंभ

प्रेषित समय :20:22:14 PM / Sun, Mar 3rd, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

कोटा. मजदूर मसीहा स्वर्गीय कॉम उमरावमल पुरोहित जी की स्मृति में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन कोटा मंडल द्वारा खेल महोत्सव 2024 का आयोजन 03 से 09 मार्च तक किया जायेगा.

यूनियन के सहायक महामंत्री और खेल महोत्सव संयोजक नरेश मालव ने बताया कि यूनियन के महामंत्री कॉम मुकेश गालव की प्रेरणा और मार्गदर्शन में खेल महोत्सव में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता ,400 मीटर दौड़ , वॉलीबॉल, साइकिल रेस, रस्साकशी और महिलाओं की अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी. अंतर विभागीय नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन कल रेलवे स्टेडियम में होगा. टूर्नामेंट में कोटा मंडल के विभिन्न स्टेशन और विभागों की कुल 36 टीमें भाग ले रही है. उद्घाटन मुकाबला सीडब्ल्यूएम एकादश और लोको स्टार के बीच रेलवे स्टेडियम में खेला जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री प्रज्ञेश निंबालकर तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुप्रकाश होगे. विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता टीआरओ श्री गौरव श्रीवास्तव होंगे. टूर्नामेंट के मुकाबले रेलवे स्टेडियम और वर्कशॉप ग्राउंड पर होंगे. फाइनल मुकाबला, महिला क्रिकेट मैच,रंगारंग समापन  और पारितोषिक वितरण 09 मार्च को होगा.

वर्कशॉप ग्राउंड पर होने वाले मैचों का उद्घाटन कल यूनियन के जोनल कोषाध्यक्ष कॉम इरशाद खान और सहायक महामंत्री कॉम नरेश मालव करेंगे. टूर्नामेंट को लेकर रेल कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.

क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य प्रबंधक शेख मोहम्मद जफर के नेतृत्व में आयोजन समिति नरेंद्र शर्मा, नसीम, मनीष मीणा, आशीष कटारा, गौरव कश्यप, विजय मीणा, पंकज, राजेश तन्ना, स्वर्णजीत, यश मालव, नजीर ने दोनों मैदानों पर तैयारियों  को अंतिम रूप दिया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

WCREU: रनिंग स्टाफ का लीडरशीप डेवलपमेंट कार्यक्रम एवं संरक्षा संवाद कोटा में 20 फरवरी को होगा आयोजित

कोटा: राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

रेल न्यूज: बीना-कोटा-बीना के मध्य अनारक्षित नई मेमू स्पेशल ट्रेन चलेगी

कोटा: गंगापुर-आगरा रेल खंड पर एनसीआर रनिंग कर्मचारियों से वर्किंग करवाए जाने पर भड़की WCREU, किया प्रदर्शन, दी चेतावनी