कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तय किए कर्नाटक के 9 उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तय किए कर्नाटक के 9 उम्मीदवारों के नाम

प्रेषित समय :15:57:11 PM / Fri, Mar 8th, 2024
Reporter :
Whatsapp Channel

बेंगलुरु. कांग्रेस हाई कमान द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों के नामों को तय किया जा रहा है. इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि पार्टी नेतृत्व ने कर्नाटक के 9 प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं. कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके सुरेश बेंगलुरु से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने कर्नाटक के 9 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में कर्नाटक में कांग्रेस को जीत मिली थी. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दक्षिण भारत के राज्यों से अधिक उम्मीद है.

 इन 9 उम्मीदवारों के नाम

1. बेंगलुरु ग्रामीण- डीके सुरेश
2. स्टार चंद्रू- मांड्या
3. राजू हुलुगूर- विजयपुरा
4. राजशेखर पाटिल- बीदर
5. श्रेयस पाटिल- हसन
6. मुद्दे हनुमे गौड़ा- तुमकुर
7. बीएन चंद्रप्पा- चित्रदुर्ग
8. राधा कृष्ण (मल्लिकार्जुन खडग़े के दामाद)- कलबुर्गी
9. कुमार नाइक, पूर्व केएएस अधिकारी- रायचूर

बता दें कि कांग्रेस शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. भाजपा ने पहले ही 195 प्रत्याशियों के नाम वाली पहली लिस्ट जारी कर दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

MP: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले, भाजपा नहीं चाहती चुनावी बॉन्ड खरीदने वालों के नाम उजागर हो..!

गुजरात में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया बीजेपी में शामिल

#LokSabhaElections2024 महेंद्र मालवीया के कांग्रेस से जाने से दक्षिण राजस्थान में बीजेपी को बड़ा फायदा होगा!

पंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन पर भारी हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के बीच नारे लगाने लगे कांग्रेसी

हिमाचल में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 MLA अयोग्य करार, भाजपा ने कहा हमारे होगें ये विधायक

बिहार में महागठबंधन को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस-राजद के 3 एमएलए