हरियाणा: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरी कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरी कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा

प्रेषित समय :12:26:18 PM / Tue, Mar 12th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

चंडीगढ़. हिमाचल प्रदेश के बाद अब हरियाणा की राजनीति में नया भूचाल आया है। हरियाणा में भाजपा और जजपा का करीब साढ़े चार साल पुराना नाता टूट चुका है। CM मनोहर लाल ने अपनी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया है। अब बीजेपी अपने दम पर हरियाणा में सरकार बनाने के दावा पेश करेगी।

यह फैसला विधायक दल की मीटिंग में हुआ है। जानकारी के अनुसार सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग की और इसके बाद हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए निकले। सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री अनिल विज भी मौजूद थे। विज के चेहरे में मुस्कान थी। ऐसे में संभावना है कि विज भी हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं।

विज के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि इससे पहले कृष्णपाल गुर्जर का भी नाम सबसे आगे चल रहा था। सूत्रों के अनुसार आज 1 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। बताया जा रहा है कि जजपा हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही टूट की वजह है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पंजाब, हरियाणा में रविवार को 4 घंटे तक किसानों का रेल रोको आंदोलन, कई जगह रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे

हरियाणा : बर्थडे पार्टी कर लौटते वक्त पिकअप में घुसी बाइक, 3 छात्रों की मौत, एक घायल

हरियाणा में दर्दनाक हादसा : रोडवेज बस और कार के बीच भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 5 युवकों की मौत

दिल्ली और हरियाणा में आप ने प्रत्याशियों का किया ऐलान, यहां देखिए पूरी लिस्ट