#Amavasya आज का दिनः सोमवार, 8 अप्रैल 2024, प्रथम पितृ नारायण देव की आराधना का विशेष अवसर- अमावस्या!

#Amavasya आज का दिनः सोमवार, 8 अप्रैल 2024, प्रथम पितृ नारायण देव की आराधना का विशेष अवसर- अमावस्या!

प्रेषित समय :21:17:41 PM / Sun, Apr 7th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी (व्हाट्सएप- 8302755688)
* अमावस्या - 8 अप्रैल 2024, सोमवार
* अमावस्या प्रारम्भ - 03:21, 8 अप्रैल 2024
* अमावस्या समाप्त - 23:50, 8 अप्रैल 2024

* अमावस्या पर विशेष व्यापारिक/सांसारिक कार्यों को विराम दिया जाता है क्योंकि यह धर्म कर्म... दानपुण्य का श्रेष्ठ अवसर होता है और इस मौके पर मन का भटकाव नहीं होना चाहिए!
* अमावस्या के अवसर पर प्रथम पितृ नारायण देव की आराधना समस्त पितृदोषों से मुक्ति प्रदान करती है!
* इस मौके पर ज्ञात-अज्ञात पितरों के प्रति जाने-अनजाने किए गए पाप-अपराध के लिए क्षमा मांगते हुए नारायण देव से उनकी उत्तम गति की प्रार्थना करें... पितरों के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि-सफलता आएगी!
* प्रथम पितृ नारायण देव की आराधना करें... ओम प्रथम पितृ नारायण देवेभ्यो नम:!
सिद्धिविनायक पंचांग, मुंबई 8 अप्रैल 2024
* तिथि अमावस्या - 23:53 तक, नक्षत्र उत्तराभाद्रपद - 10:13 तक, करण चतुष्पाद - 13:37 तक, नाग - 23:53 तक, पक्ष कृष्ण, योग एन्द्र - 18:13 तक, वार सोमवार
* चन्द्र राशि मीन
* शक संवत 1945, विक्रम संवत 2081
* मास पूर्णिमांत चैत्र, मास अमांत फाल्गुन
* राहुकाल 07:59 से 09:34 तक
* शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:16 से 13:05 तक

* दिशाशूल पूर्व
* ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
* चन्द्रबल - वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
सोमवार चौघडिय़ा- 8 अप्रैल 2024
* दिन का चौघड़िया 
अमृत - 06:26 से 08:00
काल - 08:00 से 09:33
शुभ - 09:33 से 11:07
रोग - 11:07 से 12:40
उद्वेग - 12:40 से 14:14
चर - 14:14 से 15:47
लाभ - 15:47 से 17:21
अमृत - 17:21 से 18:54
* रात्रि का चौघड़िया
चर - 18:54 से 20:21
रोग - 20:21 से 21:47
काल - 21:47 से 23:13
लाभ - 23:13 से 00:40
उद्वेग - 00:40 से 02:06
शुभ - 02:06 से 03:33
अमृत - 03:33 से 04:59
चर - 04:59 से 06:26
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा मुंबई का समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
- आज का राशिफल -
मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए कुछ विपरीत परिस्थितियों को लेकर आ सकता है। नए कार्य को सावधानीपूर्वक शुरू करें। निराशा मिल सकती है। अपनी इच्छा शक्ति मजबूत रखें। रिश्तों में बहस में ना पड़ें, इससे आपका समय खराब होगा।

वृष राशि:- कोई अनचाहा बदलाव आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप निराश और हताश महसूस करेंगे। जरूरी कामों को आज के दिन के लिए टाल दें। कोई जोखिम ना लें, किसी भी निवेश आदि से बचें।

मिथुन राशि:- कार्य और व्यक्तिगत जीवन मे कमिटमेंट करने के पहले सोचें, कमिटमेंट ना करना बेहतर हो सकता है। आपके अनुभव के आधार पर निर्णय लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।

कर्क राशि:- बड़ी सफलता के लिए आवश्यक कदम होगा। नई नौकरी के योग है। धन संबंधित समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नए अवसरों में सीखने को बहुत कुछ मिलेगा। ट्रैडिंग का व्यवसाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

सिंह राशि:- आज आपको बैलेंस करना होगा, अपने काम औऱ पारिवारिक जीवन में बेहतर सामंजस्य के लिए प्राथमिकता को तय कीजिए। आज नए प्रयोग से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दूसरों के मतों का भी ध्यान रखें।

कन्या राशि:- दिन आपके लिए काफी संघर्षमय रहेगा, परिणाम के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी, जो जीवन के नए पाठ सिखाएंगे। कॉम्पिटिशन की भावना ना रखें।

तुला राशि:- आज आपके पास कठोर निर्णय लेने का समय है। अपने काम की पूरी रूपरेखा बनाकर ही आपको आगे बढ़ना चाहिए। आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा।

वृश्चिक राशि:- करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, सावधान रहें। पारिवारिक जीवन मे पुराने बिगड़े रिश्ते सुधारने का समय है। समय अनुकूल रहेगा, सफलता मिलेगी।

धनु राशि:- आज आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी, नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। दिन आपके लिए मांगलिक योग भी लेकर आ सकता है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग आ सकता है।

मकर राशि:- आज आपको कुछ खास काम की नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसको आप बखूबी अंजाम देंगे।आप कुछ नया करने के लिए हमेशा तैयार से रहेंगे और काम को एन्जॉय करेंगे। आपकी समझ के दायरे भी बढ़ेंगे।

कुम्भ राशि:- आज आप खुद को भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत महसूस करेंगे। जिससे आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी। आप कुछ जगहों पर बहादुर साबित हो सकते हो। कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी।

मीन राशि:- आज आपको असुरक्षा की भावना परेशान कर सकती है। आप अपने आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। आपका व्यवहार थोड़ा कंजूस व्यक्ति जैसा होगा पर कुछ स्थिति में आप उदार भी होंगे।

 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 7879372913 
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

सूर्य-शुक्र की युति जन्मकुंडली में हो तो कानों में सोने की बालियां पहनें

जन्म कुंडली के कुछ विशेष योग

कुंडली में कालसर्प योग से भी ज्यादा खतरनाक होता चांडाल योग

जन्म कुंडली से भी जाना जा सकता कि रोमांस, कैसे प्रेम विवाह में बदलेगा!